सैम करन ने बताया, आखिर क्यों वो IPL-2022 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे
सैम करन पिछले कुछ सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे।
अद्यतन - Jan 22, 2022 7:40 pm

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी फरवरी के महीने में होने वाली है और वहां सभी फ्रेंचाइजी अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति के साथ आने की कोशिश करेगी। हालांकि, ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने आगामी नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया है और इससे निश्चित रूप से फैंस को बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन भी उन क्रिकेटरों में से एक हैं जो टी-20 लीग के आगामी संस्करण में नहीं दिखेंगे।
इसी बीच सैम करन ने ऑक्शन में अपना नाम नहीं देने का कारण बताया है। उन्होंने बताया कि वह नए आईपीएल सत्र के लिए उपलब्ध क्यों नहीं होंगे। ऑलराउंडर ने कहा कि वह नेट्स पर वापस आ चुके हैं और उन्हें फिलहाल अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देन होगा और अपनी चोट से उबरने के बाद सरे के साथ वापसी करेंगे।
सैम करन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि मुझे इस साल आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होना चाहिए और अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देना चाहिए। मैं नेट्स में वापस आ गया हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं इसलिए जल्द ही वापस आने की उम्मीद है, टूर्नामेंट के लिए सभी को शुभकामनाएं। मैं @surreycricket के साथ सीजन की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हूं।”
यहां देखिए सैम करन का वह ट्वीट
It was agreed that sadly I should not enter the IPL auction this year and to focus on my rehabilitation. I’m back in the nets and feeling great so hope to be back soon, Wishing everyone all the best for the tournament. I look forward to starting the season with @surreycricket
— Sam Curran (@CurranSM) January 22, 2022
बता दें कि करन अपनी पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद आईपीएल 2021 का दूसरा फेज नहीं खेल पाए थे। तब उन्हें आईपीएल 2021 के साथ-साथ टी 20 विश्व कप 2021 की पूरी कार्रवाई से बाहर होना पड़ा था। हाल के वर्षों में पीली जर्सी वाली फ्रेंचाइजी के लिए उनका बहुत महत्व रहा है, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन नहीं किया गया।
CSK ने दिग्गज कप्तान एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को रिटेन किया। अन्य महत्वपूर्ण नामों की बात करें जो आईपीएल मेगा नीलामी से बाहर होंगे, वो जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और क्रिस गेल हैं। मेगा नीलामी फरवरी के महीने में होने वाली है और कुछ रिपोर्टस के अनुसार, आईपीएल का नया सत्र मार्च के अंत से शुरू हो सकता है।