भारत के खिलाफ वार्म अप मैच में शतक जड़ने वाले सैम कोंटास ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ वार्म अप मैच में शतक जड़ने वाले सैम कोंटास ने जसप्रीत बुमराह को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था।

Sam Kontas (Pic Source-X)
Sam Kontas (Pic Source-X)

19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 97 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की पारी खेली थी। सैम कोंटास की इस पारी की क्रिकेट जगत में जमकर प्रशंसा भी हुई।

इस वार्म अप मैच में युवा बल्लेबाज ने मोहम्मद सिराज और आकाश दीप के खिलाफ बेहतरीन शॉट्स खेलें। उन्होंने किसी भी भारतीय गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। बता दें कि, टीम इंडिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया गया था।

मैच खत्म होने के बाद सैम कोंटास ने यह इच्छा जाहिर की कि वो भविष्य में जसप्रीत बुमराह का सामना करना चाहते हैं। WA Today के मुताबिक सैम कोंटास ने कहा कि, ‘मैं थोड़े समय से देख रहा था। जसप्रीत बुमराह के पास काफी कला है और वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनका सामना भी एक दिन जरूर कर सकूं। मुझे अपने खेल पर पूरा आत्मविश्वास है। मैं जमकर अभ्यास कर रहा हूं ताकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने जबरदस्त प्रदर्शन कर सकूं।

मैं टिम पेन के साथ भी काफी अभ्यास कर रहा हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि आप अच्छे इंटेंट के साथ खेलें और विरोधी टीम के ऊपर दबाव डालें। इसे आप 46 ओवर खेल की तरह देखें। यही वजह है कि मैं चीजों को साधारण बनाना चाह रहा था और अपनी योजना के तहत ही बल्लेबाजी कर रहा था।’

टीम इंडिया ने वॉर्म अप मैच में प्राइम मिनिस्टर XI को दी मात

आपको बता दें कि वार्म अप मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राइम मिनिस्टर XI की टीम 240 रन पर ऑलआउट हो गई। सैम कोंटास के अलावा जैक क्लेटॉन ने 40 रन बनाए जबकि हेनो जैकब्स ने 61 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने चार विकेट झटके।

टीम इंडिया ने इस लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने 50 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने 42* रन बनाए, वहीं नीतीश रेड्डी ने भी 42 रनों का योगदान दिया। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेलना है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?