टी-20 क्रिकेट में एक बार फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, समोया के इस अनजान बल्लेबाज ने एक ही ओवर में जड़ दिए 39 रन
टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे पहले युवराज सिंह ने लगाए थे एक ओवर में छह छक्के।
अद्यतन - Aug 20, 2024 1:58 pm

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बना है। वैसे तो अमूमन एक ओवर में ज्यादा से ज्यादा 36 रन बनने के चांसेस अधिक रहते हैं। लेकिन इस बार एक ओवर में बल्लेबाज ने 39 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि, टी-20 क्रिकेट में अब तक एक बार नहीं, बल्कि 5 बार एक ओवर में 36 रन बन चुके हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक ओवर में कुल 39 रन बने हैं।
एक ही ओवर में 6 छक्के भी लगे और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो अभी तक भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड, नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी, भारत के रोहित शर्मा/रिंकू सिंह के नाम दर्ज था। अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड समोया के बल्लेबाड डेरियस विसर के नाम दर्ज हो गया है।
डेरियस विसर ने एक ओवर में जड़ दिए 39 रन
दरअसल, समोया (Samoa) के बल्लेबाज डेरियस विसर ने वानुअतु (Vanuatu) के खिलाफ एक ही ओवर में 39 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के भी शामिल है। हालांकि, ये छक्के लगातार नहीं थे, लेकिन एक ही ओवर में जरूर आए। कुल तीन गेंद नो बॉल थीं। इस तरह एक ओवर में 39 रन बने, जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 39 रन नहीं बने थे।
डेरियस विसर ने नालिन निपिको के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी टीम के लिए शतक भी जड़ा और एक नया कीर्तिमान विश्व स्तरीय क्रिकेट में बनाया। डेरियस विसर ने वानुअतु के गेंदबाज नालिन निपिको के खिलाफ पारी के 15वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। चौथी गेंद नो बॉल रही, जिस पर कोई रन नहीं बना।
अगली गेंद पर डेरियस विसर ने फिर से छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद ओवर की डॉट रही, लेकिन अगली गेंद पर डेरियस विसर ने फिर से छक्का जड़ दिया। हालांकि, ये गेंद नो बॉल रही और फिर से निपिको ने आखिरी गेंद फेंकी तो डेरियस विसर ने एक और छक्का जड़ा। इस तरह कुल 6 छक्के इस ओवर में पड़े और तीन रन नो बॉल के तौर पर मिले। इस तरह कुल 39 रन एक ही ओवर में बने।
ओवर में किस तरह से बने 39 रन
- पहली गेंद- छक्का लगा
- दूसरी गेंद- छक्का लगा
- तीसरी गेंद- छक्का लगा
- नो बॉल फेंकी
- चौथी गेंद- छक्का लगा
- पांचवीं गेंद- जिस पर कोई रन नहीं बना
- नो बॉल फेंकी
- नो बॉल फेंकी, जिस पर छक्का लगा
- छठी गेंद- छक्का लगा
Watch: History created in Samoa as 39 runs are scored from one over in #T20WorldCup qualifying 😲https://t.co/29QOsAkwIb
— ICC (@ICC) August 20, 2024