विराट कोहली के बैकअप की तैयारी शुरू, श्रेयस अय्यर हैं खतरे की घंटी! संजय बांगर के तरफ से आया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली के बैकअप की तैयारी शुरू, श्रेयस अय्यर हैं खतरे की घंटी! संजय बांगर के तरफ से आया चौंकाने वाला बयान

श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

Sanjay Bangar, Shreyas Iyer, and Virat Kohli (Image Source: Getty Images)
Sanjay Bangar, Shreyas Iyer, and Virat Kohli (Image Source: Getty Images)

 

पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं है। उन्हें इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। विराट कोहली का इस टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए मौजूद नहीं होना श्रेयस अय्यर को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ में शानदार प्रदर्शन दिया।

श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की नाबाद पारी खेली और ईशान किशन के साथ 44 रन जोड़कर टीम को 199 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका महज 137 रनों पर ढेर हो गई, और इस तरह भारतीय टीम ने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 62 रनों से अपने नाम कर लिया।

श्रेयस अय्यर हो सकते हैं विराट कोहली के बैकअप विकल्प

स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान, संजय बांगर को श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के बीच भारत के टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में मध्य क्रम के स्थान के लिए चयन करने के लिए कहा गया था। जिसके जवाब में भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा उनका मानना है कि टीम इंडिया श्रेयस अय्यर को तीसरे नंबर पर विराट कोहली के बैकअप विकल्प के तौर पर तैयार कर रही है।

वार्तालाप के दौरान बांगर ने आगे कहा भारतीय क्रिकेट टीम के पास उपलब्ध प्रतिभाशाली सदस्यों की टीम अब मजबूत हो रही है। श्रेयस अय्यर को लगातार नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा रहा है, उससे लगता हैं अगर विराट कोहली किसी मैच में चोटिल हो जाते हैं, तो वह एक बहुत अच्छा विकल्प बन सकते है। उन्होंने कहा नंबर 3 ही वह जगह है, जहां टीम प्रबंधन की निगाहें अय्यर पर टिकी हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा और तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 25 और 27 फरवरी को खेला जाएगा। जिसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक दूसरे से भिड़ेंगे, जिस सीरीज के साथ विराट कोहली भारतीय टीम में वापसी करेंगे। पहला टेस्ट मुकाबला पूर्व कप्तान का 100वां टेस्ट मुकाबला होगा।

close whatsapp