संजय मांजरेकर रोहित शर्मा

World Cup 2023: ‘यह उनकी सबसे महान पारियों में से एक थी’- रोहित को लेकर बोले संजय मांजरेकर

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खेली 87 रनों की शानदार पारी।

Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar (Pic Source-Twitter) रोहित शर्मा संजय मांजरेकर
Rohit Sharma and Sanjay Manjrekar (Pic Source-Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 29वां मैच कल लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत को इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों का हाल बेहाल दिखा। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया।

कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो इस मैच में उन्होंने 101 गेंदों में 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इसी शानदार पारी के बदौलत भारत अंत में 50 ओवर में 229 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। इसी बीच रोहित की इस शानदार पारी की तारीफ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने की है। संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि इंग्लैंड के खिलाफ यह अर्धशतक रोहित के सबसे महान वनडे पारियों में से एक है।

संजय मांजरेकर ने जमकर की रोहित शर्मा की तारीफ

स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान, मांजरेकर से रोहित की पारी पर उनके विचार पूछे गए, जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, “जब हम रोहित शर्मा की वनडे बल्लेबाजी और उनकी महानता के बारे में बात करते हैं, तो हम तीन दोहरे शतकों के बारे में बात करते हैं, और उन्होंने हाल ही में एक तेज शतक भी बनाया है। लेकिन मेरे अनुसार, यह पारी सबसे महान वनडे पारियों में से एक है।”

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि रोहित ने कठिन परिस्थितियों में ये पारी खेली है जिस वजह से उनकी ये पारी और भी खास है। उन्होंने कहा कि, “इसके दो या तीन कारण हैं – दोपहर में पिच थोड़ी मुश्किल थी, गेंदबाजी चुनौती काफी अच्छी थी, जोस बटलर ने जो रणनीति अपनाई वह भी उच्च गुणवत्ता वाली थी, और भारत दबाव में था। इन सभी वजहों से उनकी यह पारी काफी खास है।

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर एक समय पर 11.5 ओवर में 40/3 था। इसके बाद रोहित ने चौथे विकेट के लिए केएल राहुल (39 रन) के साथ 91 रन जोड़े। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 47 गेंदों में 49 रन बनाकर भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें: IND v ENG: एक रिव्यू के लिए आपस में ही उलझ गए रोहित और कुलदीप

close whatsapp