Sanjay Manjrekar ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, देखें किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह
30 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप 2023
अद्यतन - Aug 25, 2023 2:43 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और नामी क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। गौरतलब है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाएगा।
तो वहीं कैंडी में खेले जाने इस मैच के शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है। हालांकि, अब इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए संजय मांजरेकर ने अपनी 11 सदस्यीय टीम चुन ली है। गौरतलब है कि इस बार एशिया कप 2023 को जीतने का भारत के साथ पाकिस्तान को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
बता दें कि संजय ने अपनी इस टीम की जानकारी ईएसपीएन क्रिकइंफो को एक दिए बयान में रिवील की है। इस टीम के बारे में आपको बताएं तो ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल नजर आने वाले हैं। तो वहीं मांजरेकर ने मिडिल ऑर्डर के लिए किंग कोहली के अलावा केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पर विश्वास दिखाया है।
इसके अलावा गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज को भी जगह मिली है। साथ ही ऑलराउंडर की भूमिका के लिए मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या को चुना है। देखिए संजय मांजरेकर की टीम-
Sanjay Manjrekar की पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें- ‘मुझे नहीं पता कि ये अटकलें कहां से आ रही हैं’- द हंड्रेड के बंद होने की अफवाहों को लेकर बोली Kate Cross