संजय मांजरेकर रवींद्र जडेजा

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा की पारी ने इंग्लैंड के लिए पारी की हार तय कर दी है- बयान देने में जल्दबाजी कर दी मांजरेकर ने

हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 87 रन बनाकर आउट हुए रवींद्र जडेजा।

Ravindra Jadeja and Sanjay Manjrekar. (Photo Source: Getty Images)
Ravindra Jadeja and Sanjay Manjrekar. (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा की 87 रनों की पारी ने भारत को पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में ला दिया है। 58 वर्षीय खिलाड़ी का मानना ​​है कि बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम अब एक पारी से मैच हारने की कगार पर है क्योंकि मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी की बढ़त 190 रनों तक बढ़ा दी है।

आपको बता दें कि, दूसरे दिन स्टंप्स के समय भारत का स्कोर 421/7 था और रवींद्र जड़ेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड ने पहले दिन अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए। वहीं तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में भारत अपने स्कोर में सिर्फ 15 रन जोड़ सका और पूरी टीम 436 रनों पर ऑलआउट हो गई।

रवींद्र जडेजा की पारी को लेकर संजय मांजरेकर ने दिया हैरान करने वाला बयान

ESPNCricinfo के हवाले से संजय मांजरेकर ने कहा कि, “ऐसा लग रहा है कि रवींद्र जडेजा की पारी ने इंग्लैंड के लिए पारी की हार सुनिश्चित कर दी है।” क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी को आगे लगता है कि यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल अपने आक्रामक खेल की वजह से विकेट गंवा बैठे और इस वजह से वो शतक पूरा नहीं कर पाए।

जहां जहां यशस्वी जायसवाल ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 80 रन बनाकर जो रूट की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं केएल राहुल भी 86 रन बनाकर रेहान अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हुए। इसको लेकर मांजरेकर ने कहा कि, “मुझे लगता है कि यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल के अति आक्रामक खेल ने उन्हें शतक बनाने से रोका, लेकिन मुझे नहीं लगता कि शतक महत्वपूर्ण है।”

मैच की बात करें तो हैदराबाद में इस वक्त टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड के लिए शानदार रही। कसी हुई गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मात्र 15 रन के अंदर तीन विकेट चटकाकर भारतीय पारी को समेट दिया। इंग्लैंड के 246 रनों के आगे भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए। टीम इंडिया को 190 रनों की बढ़त मिला।

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बाद रवींद्र जडेजा भी शतक से चूक गए। इंग्लैंड ने भी दूसरे पारी की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। उन्होंने लंच ब्रेक तक 15 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं।

close whatsapp