अगर पाकिस्तानी खिलाड़ी इस समय IPL में भाग ले रहे होते तो इन खिलाड़ियों पर लगती सबसे बड़ी बोली - क्रिकट्रैकर हिंदी

अगर पाकिस्तानी खिलाड़ी इस समय IPL में भाग ले रहे होते तो इन खिलाड़ियों पर लगती सबसे बड़ी बोली

टॉम मूडी को पूरा भरोसा है कि अगर ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाता तो शाहीन अफरीदी के ऊपर बड़ी बोली लगाई जा सकती थी।

Tom Moody & Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)
Tom Moody & Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में कई शानदार खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मात देकर पांचवी बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया।

दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने फाइनल में जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सत्र 2008 में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान खिलाड़ियों ने भी भाग लिया था। हालांकि इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध काफी खराब हो गए थे जिसकी वजह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में फिर से भाग लेने का मौका नहीं मिला।

हाल ही में पूर्व खिलाड़ी टॉम मूडी और संजय मांजरेकर ने इस चीज को लेकर बातचीत की कि पाकिस्तानी खिलाड़ी भी सफलतापूर्वक इंडियन प्रीमियर लीग का अनुबंध हासिल कर सकते थे। अगर ऐसा तो कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लग सकती थी। टॉम मूडी को पूरा भरोसा है कि अगर ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाता तो शाहीन अफरीदी के ऊपर बड़ी बोली लगाई जा सकती थी।

टॉम मूडी ने ESPNक्रिकइंफो को बताया कि, ‘शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और बाबर आजम यह सब खिलाड़ी टी-20 फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं और इनके ऊपर बड़ी बोली लग सकती थी। शाहीन अफरीदी नंबर 1 पिक होते और उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया होता।

संजय मांजरेकर ने रखा अपना पक्ष

भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर की मानें तो इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों ने हरिस राउफ को टारगेट किया होता। ऐसा इसलिए क्योंकि अंतिम ओवर में उनसे अच्छा गेंदबाज पाकिस्तान में कोई नहीं है। उनके मुताबिक विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान पर भी सभी टीमों की निगाहें होती।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बोला कि, ‘पाकिस्तान टीम के पास सबसे अच्छा डेथ गेंदबाज है- हारिस राउफ। उनका प्रदर्शन हमेशा से ही काफी अच्छा रहा है और बल्लेबाजों की बात की जाए तो सभी टीमें फखर जमान पर बोली जरूर लगाती। रिजवान ऐसे खिलाड़ी हैं जो एंकर की भूमिका काफी अच्छी तरह से निभा सकते हैं। कभी-कभी मैं इस चीज पर काफी हैरान होता हूं जब बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान साथ में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं।’

close whatsapp