संजय मांजरेकर को सिर्फ 1 साल के अंदर ऋषभ पंत ने गलत साबित कर दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजय मांजरेकर को सिर्फ 1 साल के अंदर ऋषभ पंत ने गलत साबित कर दिया

7 फरवरी 2021 को किया था संजय मांजरेकर ने एक ट्वीट।

Rishabh Pant. (Photo by Grant Pitcher/Gallo Images/Getty Images)
Rishabh Pant. (Photo by Grant Pitcher/Gallo Images/Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर अपनी बयानबाजी को लेकर काफी विवादों में रहते हैं, रोहित शर्मा से लेकर स्पिन गेंदबाज अश्विन तक पर वो विवादित बयान दे चुके हैं। साथ ही संजय बेबाकी से अपनी बात रखते हैं, जो कभी-कभी उनपर काफी ज्यादा भारी पड़ जाती है। इसी बीच लंका के खिलाफ खत्म हुई टेस्ट सीरीज के बाद से अब मांजरेकर का एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जो टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से जुड़ा हुआ है।

ऋषभ पंत के खेल ने दिया संजय मांजरेकर को करार जवाब

सीरीज दर सीरीज ऋषभ पंत का खेल शानदार होता ही जा रहा है, लाल गेंद के फॉर्मेट में भी ये खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहा है और साथ ही विकेट के पीछे से भी लंका के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। वहीं बल्लेबाजी के दौरान पंत ने 3 पारियों में 185 रन बनाए, जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया है। बस इसके बाद से ही संजय मांजरेकर का एक ट्वीच सुर्खियों में आ गया और वो पंत के फैन्स की रडार पर आ गए।

*7 फरवरी 2021 को किया था संजय मांजरेकर ने एक ट्वीट।
*मांजरेकर ने ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग को लेकर उठाए थे सवाल।
*मांजरेकर के ट्वीट करने के समय इंग्लैंड की टीम थी भारत के दौरे पर।
*उस समय ऋषभ पंत से एक आसानी वाली स्टंपिंग में हुई थी एक गलती।

एक नजर 1 साल पुराने उस वायरल हुए ट्वीट पर भी

पंत ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

वहीं दूसरे ओर टेस्ट फॉर्मेट में भी टी-20 की तरह बल्लेबाजी करने के लिए पंत मशहूर हैं, ऐसा ही कुछ उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी किया और इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया। जहां पंत ने महज 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा दिया था, इससे पहले भारत की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का काम कपिल देव ने किया था और उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में इस काम को पूरा किया था।

close whatsapp