सीरीज जीतने के बाद खिलाड़ियों का आया बयान, टी20 क्रिकेट में टॉप पर बना रहेगा Team India का नाम
टी20 सीरीज जीतने बाद आया Team India के तीन खिलाड़ियों का बयान।
अद्यतन - जुलाई 15, 2024 5:03 अपराह्न

युवा Team India ने Zimbabwe के खिलाफ टी20 सीरीज 4-1 से जीती है, ऐसे में टीम का हर एक खिलाड़ी इस दौरे पर योगदान देकर काफी खुश है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें इस सीरीज जीत को लेकर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बात ही है।
Shubman Gill ने स्पेशल लोगों के बीच जीती सीरीज
वहीं Zimbabwe के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए Team India की कप्तानी Shubman Gill कर रहे थे, ऐसे में गिल ने खास लोगों के बीच बतौर कप्तानी अपनी पहली सीरीज जीती थी। जहां इस दौरान Zimbabwe में उनके माता-पिता और बहन मौजूद थी, साथ ही सीरीज जीतने के बाद गिल ने परिवार और ट्रॉफी संग एक खास तस्वीर भी शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी।
Team India के युवा खिलाड़ियों ने जीत के बाद क्या-क्या बोला?
*टी20 सीरीज जीतने बाद आया Team India के तीन खिलाड़ियों का बयान।
*संजू बोले- रियान संग साझेदारी करना जरूरी था, गेंदबाजी भी कमाल थी टीम की।
*मैच में ऑलराउंडर के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर के काफी अच्छा लगा- दुबे
*अभिषेक ने कहा- ये तो सिर्फ आगाज है मेरा, मैं आगे भी कड़ी मेहनत करने वाला हूं ।
सोशल मीडिया पर सामने आया Team India के खिलाड़ियों का बयान
ये तस्वीर वायरल हो रही है कप्तान Shubman Gill की परिवार के साथ
गिल के खास दोस्त के लिए यादगार बनी सीरीज
दूसरी ओर कप्तान गिल के खास दोस्त यानी की अभिषेक शर्मा के लिए ये टी20 सीरीज काफी खास बन गई, जहां अभिषेक ने इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया से टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया था। ये युवा बल्लेबाज अपने पहले ही मैच में डक पर आउट हो गया था, लेकिन अगले ही मैच में अभिषेक ने शतक जड़ सभी आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया था। वैसे क्रिकेट के कुछ जानकार युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अगला रोहित शर्मा बता रहे हैं, लेकिन आगे वो कितना सफल होते हैं ये आने वाला वक्त ही बताएगा।