संजू सैमसन ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, इस लिस्ट में बने आईपीएल के पहले भारतीय बल्लेबाज

संजू सैमसन ने धोनी-रोहित का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज लगाए इतने Sixes

संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

Sanju Samson (Photo Source: BCCI/IPL)
Sanju Samson (Photo Source: BCCI/IPL)

Sanju Samson broke Dhoni’s recordआईपीएल 2024 का 56वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रनों से जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 221 रन बनाए। हालांकि, जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

संजू सैमसन ने इस मैच में 46 गेंदों में 86 रन बनाए। इसके बाद वह विवादित तरीके से कैच आउट हो गए, जिसकी चर्चा काफी हो रही है। इस बीच सैमसन ने इस पारी के दम पर एमएस धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय (Fastest 200 Sixes in IPL)

अब संजू सैमसन आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। संजू सैमसन से पहले ये रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। संजू ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी 159वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया, जबकि धोनी को 200 छक्के लगाने के लिए 165 पारियां लगीं।

विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इतना ही नहीं बल्कि ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो वह क्रिस गिल, एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर, कायरन पोलार्ड और आंद्रे रसेल के बाद टूर्नामेंट में 200 छक्के लगाने वाले 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट 

  • संजू सैमसन – 159 पारी
  • एमएस धोनी – 165 पारी
  • विराट कोहली – 180 पारी
  • रोहित शर्मा – 185 पारी
  • सुरेश रैना – 193 पारी

संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व कर रहे हैं। वह फिलहाल आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में RCB के विराट कोहली और CSK के ऋतुराज गायकवाड़ के बाद तीसरे स्थान पर हैं। सैमसन ने कैपिटल्स के खिलाफ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन को हाल ही में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

close whatsapp