वनडे में ईशान किशन की जगह लेने के लिए, खूब मेहनत कर रहे हैं इन दिनों संजू सैमसन! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे में ईशान किशन की जगह लेने के लिए, खूब मेहनत कर रहे हैं इन दिनों संजू सैमसन!

वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं संजू सैमसन।

Sanju Samson And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया में इस समय किसी भी पुराने खिलाड़ी की एंट्री मुश्किल नजर आ रही है, इस बीच संजू सैमसन को फिर से भारतीय टीम में मौका मिला है। अभी तक मिले मौकों को संजू सही से नहीं भुना पाए हैं, साथ ही टीम में मौजूद ईशान किशन के होते हुए अंतिम 11 में संजू को जगह मिलना काफी मुश्किल लग रहा है। जिसके लिए सैमसन इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

संजू सैमसन चोटिल हो कर हुए थे टीम इंडिया से बाहर

टीम इंडिया ने इस साल जनवरी महीने में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी, इस टी-20 सीरीज के दौरान संजू सैमसन को घुटने में चोट लगी थी और वो सीरीज से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उनकी जगह जितेश शर्मा को शामिल किया गया था, वहीं अब संजू की भारतीय टीम में वापसी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुए हुई है। इससे पहले संजू आखिरी बार IPL में खेलते हुए नजर आए थे, जहां इस खिलाड़ी की कप्तानी में राजस्थान टीम ने शानदार शुरूआत की थी। लेकिन फिर RR टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम साबित हुई थी IPL 2023 में।

बल्लेबाजी पर नहीं, फिटनेस पर है संजू सैमसन का पूरा ध्यान

*वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं संजू सैमसन।
*इसी सीरीज के लिए फिटनेस पर काफी काम कर रहे हैं संजू।
* संजू ने हाल ही में लगाई थी फिटनेस से जुड़ी 2 इंस्टाग्राम स्टोरी।
*जल्द ही वेस्टइंडीज रवाना होगा ये विकेटकीपर-बल्लेबाज।

संजू सैमसन काफी मेहनत कर रहे हैं इन दिनों

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

ईशान किशन लगातार कर रहे हैं बल्लेबाजी अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया (वनडे सीरीज के लिए)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp