ऐसी भी क्या गलती कर दी अब संजू सैमसन ने, ड्रेसिंग रूम में अकेला बैठा रहता है ये खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऐसी भी क्या गलती कर दी अब संजू सैमसन ने, ड्रेसिंग रूम में अकेला बैठा रहता है ये खिलाड़ी

इंडिया-नेपाल मैच के बीच से एक वीडियो आया है सोशल मीडिया पर सामने।

Sanju Samson (Photo Source: Twitter)
Sanju Samson (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया इस वक्त एशिया कप 2023 में खेल रही है, वहीं इस टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन संजू टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर गए हैं, जो फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है। दूसरी ओर अब इस खिलाड़ी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी हैरान होने वाले हैं।

वर्ल्ड कप के लिए भी शायद चयन ना हो संजू का

टीम इंडिया को एशिया कप 2023 के बाद वर्ल्ड कप 2023 खेलना है, जिसका आगाज अक्टबूर महीने से हो जाएगा। लेकिन अब पूर्व क्रिकेट दिग्गजों की माने तो वर्ल्ड कप के लिए भी संजू सैमसन का चयन शायद टीम इंडिया में ना हो, अगर ऐसा होता है तो फिर संजू के वनडे करियर पर सवाल खड़े होने शुरू हो जाएंगे।

एक फैन ने दिखाया संजू सैमसन का अकेलापन

*इंडिया-नेपाल मैच के बीच से एक वीडियो आया है सोशल मीडिया पर सामने।
*इस वीडियो को स्टेडियम में मौजूद फैन ने किया था अपने मोबाइल से शूट।
*इस वीडियो में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में अकेले बैठे हैं संजू सैमसन।
*बाकी के खिलाड़ी डग आउट में चले गए थे, कोई नहीं बैठा था संजू के पास।

संजू सैमसन का ये वीडियो शेयर किया है था एक फैन

नेपाल की बल्लेबाजी की हर कोई कर रहा है तारीफ

दूसरी ओर एशिया कप 2023 में टीम इंडिया और नेपाल के बीच मैच जारी है, जहां पहले खेलते हुए नेपाल टीम ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। नेपाल टीम के खिलाड़ियों ने बल्ले से शानदार आगाज किया था, इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने 1-1 कैच छोड़ा था। जिसके बाद इन खिलाड़ियों को काफी ज्यादा फैन्स ने निशाने पर ले लिया था, लेकिन बाद में जडेजा ने अपनी फिरकी से टीम की वापसी करा दी है मैच में और बीच-बीच में बारिश काफी ज्यादा परेशान करती नजर आ रही है।

आसिफ ने खेली दमदार पारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?