एशिया कप के बीच संजू सैमसन को टीम इंडिया से निकाला, भारी मन से खिलाड़ी ने फैन्स को दी अपडेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप के बीच संजू सैमसन को टीम इंडिया से निकाला, भारी मन से खिलाड़ी ने फैन्स को दी अपडेट

एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर गए थे संजू।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया इस समय एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका में मौजूद है, वहीं इस टूर्नामेंट के लिए टीम का संजू सैमसन भी हिस्सा थे। लेकिन अब इस खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी अपडेट आ रही है, जो आपको काफी ज्यादा निराश कर देगी। साथ ही ये अपडेट खुद संजू ने अपने फैन्स के साथ में शेयर की है।

संजू सैमसन का फिर नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन

हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, लेकिन इस टीम में संजू सैमसन को फिर से जगह नहीं मिली है। जिसके बाद संजू के फैन्स काफी ज्यादा ही निराश है, लेकिन इस खिलाड़ी ने किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है। साथ ही अब सैमसन के वनडे करियर पर सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं।

टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया संजू सैमसन ने

*एशिया कप के लिए टीम इंडिया के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर गए थे संजू।
*लेकिन अब संजू सैमसन टीम इंडिया से हुए अलग, खिलाड़ी ने लंका भी छोड़ा।
*केएल की गैर मौजूदी में संजू थे टीम के साथ, राहुल के लंका पहुंचने के बाद संजू लौटे।
*इंस्टाग्राम पर संजू ने स्टोरी की है शेयर, फ्लाइट से बाहर का दिखाया नजारा।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी संजू सैमसन ने हाल ही में

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कई खिलाड़ियों का वनडे करियर हो रहा है खत्म

वर्ल्ड कप के लिए जैसे ही टीम इंडिया का ऐलान हुआ, वैसे कई खिलाड़ियों के करियर पर ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। जहां इस लिस्ट में सबसे टॉप पर शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार का नाम है, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। साथ ही गब्बर और भुवी को एशिया कप के साथ-साथ वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया है, जिसके बाद ये साफ हो गया है कि बोर्ड अब इन दोनों खिलाड़ियों से आगे बढ़ गया है और शायद ही दोनों की टीम इंडिया में वापसी हो।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?