भारी मन और इमोशनल पोस्ट के साथ संजू सैमसन ने छोड़ा न्यूजीलैंड!
संजू सैमसन ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरों के साथ एक पोस्ट किया शेयर।
अद्यतन - Dec 1, 2022 12:44 pm

इंडिया-न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान संजू सैमसन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहे, वैसे तो कोई भी खिलाड़ी अपने खेल को लेकर ट्रेंड करने लगता है लेकिन संजू के ट्र्रेंड में रहने का कारण दूसरा था। दरअसल, सैमसन को न्यूजीलैंड दौरे पर ना के बराबर मौके मिले, जिसे लेकर उनके फैन्स गुस्सा थे और इन फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला।
संजू सैमसन के साथ सही नहीं हुआ न्यूजीलैंड में!
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली थी, इस दौरान संजू सैमसन को सिर्फ वनडे सीरीज में ही मौका मिला और संजू ने सिर्फ 1 ही वनडे मैच खेला। उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया, जिससे फैन्स काफी नाराज हैं।
काफी इमोशनल हो गए संजू सैमसन तो!
*संजू सैमसन ने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरों के साथ एक पोस्ट किया शेयर।
*संजू की ये तस्वीरें न्यजीलैंड दौरे से जुड़ी हुई है, साथ ही में लिखा है गजब का कैप्शन।
*सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है इस खिलाड़ी का ये पोस्ट।
*साथ ही फैन्स ने संजू को मौका ना मिलने का दुख कमेंट बॉक्स में जताया इस पोस्ट के।
न्यूजीलैंड दौरे से जुड़ा ये पोस्ट किया संजू सैमसन ने शेयर
पूरे स्वैग में रहता है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी
कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन?
दूसरी ओर टीम इंडिया का ये वाला न्यूजीलैंड दौरा बारिश के कारण काफी प्रभावित रहा, टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की और वनडे सीरीज को मेजबान टीम ने 1-0 से जीता। लेकिन इस दौरान ज्यादातर मैच बारिश के कारण पूरे ही नहीं हो पाए।