संजू सैमसन कैसे भी वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, इसलिए कर रहे हैं अभी से अलग तरह की तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन कैसे भी वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, इसलिए कर रहे हैं अभी से अलग तरह की तैयारी

इन दिनों NCA में मे मौजूद हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर से टीम इंडिया में मौका मिला है, जहां ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलता हुआ नजर आएगा। इसी सीरीज से संजू टीम इंंडिया में अपनी जगह को पक्की करना चाहते हैं, साथ ही वो इस साल भारत में होने वाला वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं और इसलिए संजू NCA अलग तरह की तैयारी कर रहे हैं।

संजू सैमसन के अलावा टीम के पास हैं कई विकल्प

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया के पास विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर कई विकल्प है, रिपोर्ट्स आ रही है की पंत भी वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते हैं। अगर वो फिट नहीं होते हैं, तो टीम के पास ईशान किशन और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। इसी देखते हुए संजू सैमसन को हर मैच में रन बनाने होंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ और खुद को साबित करना होगा वर्ल्ड कप के लिए।

मैदान पर मजबूत तरीके से वापसी करेंगे संजू सैमसन

*इन दिनों NCA में मौजूद हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू।
*जहां संजू सैमसन अपनी फिटनेस पर भी कर रहे हैं काम।
*इसी कड़ी में उन्होंने NCA से अपनी कुछ तस्वीरें की शेयर।
*फिटनेस करते हुए संजू ने गले में डाल रखी है लोहे की मोटी चेन।

संजू सैमसन अलग तरह से ही फिटनेस पर काम कर रहे हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

RR टीम ने भी शेयर किया था बल्लेबाज के नेट्स का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

संजू दोनों ही सीरीज का हिस्सा हैं इस बार

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया (वनडे सीरीज के लिए)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान),संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

हां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp