अब रांची के रण को जीतने निकल चुके हैं, बल्लेबाज सरफराज खान अपनी बेगम के साथ
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से शुरू होगा चौथा टेस्ट।
अद्यतन - फरवरी 20, 2024 2:16 अपराह्न

राजकोट में सरफराज खान को उनकी मेहनत का फल मिल गया है, जहांं बल्लेबाज ने टीम इंडिया से ऐसा डेब्यू किया है जो उन्हें अपने जीवन भर याद रहेगा। इस बीच अब ये बल्लेबाज उत्साह से लबरेज है और एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए धमाका करना चाहता हैं, वहीं बल्लेबाज ने एक खास इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है।
मास्टर-ब्लास्टर ने लगाई थी खास इंस्टा स्टोरी
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में सरफराज खान और यशस्वी ने रनों की बारिश कर दी थी, जिसके बाद हर कोई इन दोनों का फैन हो गया था। इसी कड़ी में महान सचिन तेंदुलकर ने भी दोनों बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए इंस्टा स्टोरी लगाई थी और युवा खिलाड़ियों के लिए एक संदेश लिखा था। वहीं अपने बल्लेबाजी के दौरान दोनों ने सिर्फ चौके और छक्कों में डील किया था, जिसके बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।
इन दिनों सरफराज खान की खुशी अलग लेवल पर है
*टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से शुरू होगा चौथा टेस्ट।
*वहीं इस मैच के लिए रांची पहुंच गए हैं टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी।
*सरफराज खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर लगाई वाइफ के साथ एक तस्वीर।
*जिसमें रांची रवाना होने की दी थी इस युवा बल्लेबाज ने जानकारी।
वाइफ के साथ सरफराज खान की इंस्टा स्टोरी

टेस्ट डेब्यू को लेकर बल्लेबाज का इंस्टा पोस्ट
कप्तान रोहित भी खुश हैं बल्लेबाजों के प्रदर्शन से
जी हां, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की जीत और युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश हैं, जिसका नजारा इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिला था। जहां कप्तान ने एक इंस्टा स्टोरी लगाई थी, इस इंस्टा स्टोरी की तस्वीर में यशस्वी, सरफराज और ध्रुव जुरेल नजर आ थे। साथ ही इस स्टोरी पर लिखा- आज कल के बच्चे, जिसके बाद ये स्टोरी काफी ज्यादा ही पसंद की गई थी। वैसे टेस्ट डेब्यू पर ध्रुव जुरेल की काफी कम बात हुई थी, जिससे फैन्स खुश नहीं थे और जुरेल ने अपनी पहली इंटरनेशनल पारी में 46 रन बनाए थे।