ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सरफराज खान को भारतीय टीम में नहीं मिली जगह, ट्विटर के जरिए जमकर निकाली अपनी भड़ास - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सरफराज खान को भारतीय टीम में नहीं मिली जगह, ट्विटर के जरिए जमकर निकाली अपनी भड़ास

सरफराज खान का प्रदर्शन इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में भी कमाल का रहा है।

Sarfaraz Khan in Ranji trophy (Photo Source: Twitter)
Sarfaraz Khan in Ranji trophy (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर्स सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों के लिए भारतीय दल की घोषणा की है। जहां एक तरफ टी-20 दल में पृथ्वी शॉ की जबरदस्त वापसी हुई है वहीं दूसरी ओर मुंबई के सरफराज खान को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया है।

बता दें, पृथ्वी शॉ ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में पिछले काफी समय से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से तमाम लोग यही दुआ कर रहे थे कि उनकी भारतीय टीम में वापसी हो। वहीं सरफराज खान का भी प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा लेकिन उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई। बता दें, सरफराज खान का रिकॉर्ड लाल गेंद प्रारूप में पिछले कुछ सत्रों में कमाल का रहा है।

वो खुद इस बात से काफी नाराज है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय दल में शामिल नहीं किया और इसी वजह से उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी साझा की। पहली तस्वीर में उन्होंने अपनी तुलना पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन से की और दूसरे में उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के आंकड़ों को दिखाया। दूसरी तस्वीर में उन्होंने दिखाया कि मुंबई के लिए उन्होंने 110.73 के औसत से 30 पारियों में 2436 रन जड़े हैं। इसमें एक तिहारा शतक भी मौजूद है।

यह रही सरफराज खान की स्टोरी:

बता दें, तमाम क्रिकेट प्रशंसक यही चाहते थे कि सरफराज खान को टेस्ट क्रिकेट में एक मौका जरूर दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज में भारतीय दल में शामिल किया गया है। सरफराज का प्रदर्शन इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में भी कमाल का रहा है। हालांकि इसके बावजूद उनका नाम कहीं भी सामने नहीं आया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार.

close whatsapp