Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान रोहित और धोनी की कप्तानी को लेकर सौरभ तिवारी ने खोले कई बड़े राज - क्रिकट्रैकर हिंदी

Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान रोहित और धोनी की कप्तानी को लेकर सौरभ तिवारी ने खोले कई बड़े राज

सौरभ तिवारी ने टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ तीन ही वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 49 रन बनाए हैं।

Saurabh Tiwary
Saurabh Tiwary. (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं सौरभ तिवारी ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपनी छाप छोड़ी है।

बता दें कि, सौरभ तिवारी ने टीम इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ तीन ही वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 37 रन का रहा है। सौरभ तिवारी इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट में मणिपाल टाइगर्स की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में खुलासा किया।

सवाल: पहले जब क्रिकेटर संन्यास लेते थे तब उनके पास कमेंट्री के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं होते थे। हालांकि, लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आप खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के बारे में आप अपना पक्ष रखें और साथ ही ऐसा कौनसा भारतीय खिलाड़ी है जिन्हें आप आगामी सीजन में इस टूर्नामेंट में खेलते हुए देखना चाहेंगे?

सौरभ तिवारी: यह सच में बहुत ही अच्छा टूर्नामेंट है और बहुत ही मुश्किल भी क्योंकि यहां खिलाड़ियों को फिट भी रहना जरूरी है। इस टूर्नामेंट की वजह से ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी है जो अपनी फिटनेस पर भी काफी काम कर रहे हैं। मैं डीजे ब्रावो को इस लीग में खेलते हुए देखना चाहूंगा। इसके अलावा जब भी महेंद्र सिंह धोनी भाई आईपीएल से संन्यास लेते हैं तो मैं उन्हें भी इस लीग में दमदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहता हूं।

सवाल: आपने धोनी का नाम लिया। जब आप आए थे तो आपकी उनसे काफी तुलना होती थी क्योंकि दोनों ही झारखंड के हैं और दोनों ने ही इस राज्य का नाम काफी रोशन किया है। इसको लेकर आप क्या बोलना चाहेंगे?

सौरभ तिवारी: मेरी उनसे तुलना सिर्फ बालों को लेकर होती थी और अगर आपकी तुलना ऐसे खिलाड़ी से हो रही हो जिन्होंने भारत के लिए 14 से 15 साल भाग लिया है तो यह आपके लिए बहुत बड़ी बात है। वो लीजेंड हैं, उन्होंने टीम इंडिया को कई आईसीसी ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनसे तुलना होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

सवाल: क्या अभी भी धोनी से आपकी बात होती है?

सौरभ तिवारी: जब हम रांची जाते हैं तो मेरी मुलाकात उनसे जरूर होती है। भले ही फोन में उनसे मेरी इतनी बातचीत ना हो लेकिन जब भी हम लोग मैदान पर मिलते हैं तब चाहे जितनी देर भी वो वहां रहे वो आपको काफी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बताते हैं।

सवाल: आपने मुंबई इंडियंस में रोहित की कप्तानी में भी भाग लिया है और धोनी की कप्तानी में भी। दोनों की कप्तानी को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे?

सौरभ तिवारी: रोहित के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो आपको खेलने की पूरी छूट देते हैं। दूसरी बात उनकी जो मुझे सबसे ज्यादा अच्छी लगती है वो यह है कि मैदान पर वो सबकी बात सुनते हैं। ऐसा नहीं है कि वो आपकी बात सुनकर मूड खराब कर देंगे। वो आपको काफी सपोर्ट भी करते हैं।

धोनी भाई भी बिल्कुल रोहित जैसे ही हैं लेकिन मैंने ज्यादा मुकाबले रोहित की कप्तानी में खेले हैं और उनके अंदर सबसे अच्छी बात यही है कि उनके लिए सभी खिलाड़ी एक जैसे ही है।

सवाल: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आपको सबसे अच्छा क्या लगता है?

सौरभ तिवारी: जैसे मैंने आपको कहा कि धोनी भाई की कप्तानी में मैंने बहुत ही कम मैच खेले हैं। उनके साथ ऐसा है कि वो अपनी योजना के तहत ही फैसला लेते हैं और हमने ऐसा करते हुए उन्हें देखा है।

रोहित शर्मा अपनी योजना मैच से संबंधित बनाते हैं। अगर उन्हें लगता है कि अब यहां पर बदलाव करना चाहिए तो वो ऐसा जरूर करते हैं।

सवाल: आपने झारखंड की ओर से भी खेला है? अभी के कुछ युवा खिलाड़ी जिनके घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा है उनको लेकर आप क्या कहना चाहेंगे?

सौरभ तिवारी: झारखंड तो काफी समय से घरेलू क्रिकेट खेल रहा है लेकिन बिहार की अभी-अभी शुरुआत हुई है और मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में बिहार टीम भी जबरदस्त प्रदर्शन करेगी। सुशांत राजपूत काफी अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन किया है। उनके अलावा कुमार कुशाग्र भी काफी टैलेंटेड खिलाड़ी है। यह खिलाड़ी आगे चलकर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे या नहीं यह तो नहीं बता सकता लेकिन इन्हें अभी और भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

सवाल: मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी का जिम्मा सौंपा। इसको लेकर आप क्या कहना चाहेंगे?

सौरभ तिवारी: यह फैसला फ्रेंचाइजी का था और इसमें कोई शक नहीं है कि रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक है क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप भी जिताया है। हालांकि मुंबई इंडियंस का हमेशा से यह फैसला रहा है कि वो भविष्य के बारे में सोचती है।

हार्दिक पांड्या को भी कप्तान बनाने का यही फैसला रहा होगा। आने वाले 6 से 7 सालों में मुंबई इंडियंस को और भी दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। हार्दिक पांड्या भविष्य में बेहतरीन कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

सवाल: एक ऐसा बल्लेबाज जो तीनों ही फॉर्मेट में जबरदस्त खिलाड़ी है?

सौरभ तिवारी: टी20 फॉर्मेट की बात की जाए तो सूर्यकुमार यादव, वनडे की बात की जाए तो रोहित शर्मा और टेस्ट की बात की जाए तो जो रूट लेकिन अगर तीनों ही फॉर्मेट में एक नाम लेना होगा तो मैं विराट कोहली का लूंगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?