SA vs IND: कंगाली में आटा गीला! सेंचुरियन टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: कंगाली में आटा गीला! सेंचुरियन टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय टीम पर ICC ने लगाया जुर्माना

पहले टेस्ट मैच में भारत को साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रनों से हराया है। 

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कल 28 दिसंबर, गुरूवार को समाप्त हुआ। बता दें कि इस मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को पारी और 32 रनों के बड़े अंतर से हराया है। दूसरी ओर, इस मैच में हारने के बाद भारतीय टीम को दोहरा झटका लगा है।

बता दें कि मुकाबले में स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जुर्माना लगाया है। मैच में भारत को तय समय में गेंदबाजी खत्म करने से दो ओवर लेट पाया गया, जिसके बाद क्रिकेट की सर्वोच्च संस्थान ने भारत पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम पर यह जुर्माना आईसीसी की एलीट पैनल के मैच रेफरी क्रिस ब्राॅड ने लगाया है।

तो वहीं स्लो ओवर रेट के नियम के बारे में आपको बताएं तो आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट (खिलाड़ी और खिलाड़ियों से जुड़ी चीजें) के आर्टिकल 2.22 के अनुसार अगर कोई टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती है तो उस टीम के खिलाड़ियों पर प्रति ओवर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है।

भारत WTC 2025 में पांचवें नंबर पर खिसका

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह टेस्ट मैच हारने के बाद, भारतीय टीम तीन मैच बाद 16 अंक और अंक प्रतिशत 44.44 लिए पांचवे स्थान पर मौजूद थी। हालांकि, स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम के अंकों में कटौती की गई है। फिलहाल वह 14 अंक और 38.89 अंक प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया से नीचे, नंबर छह पर आ गई है।

ये भी पढ़ें- SA vs IND: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए Temba Bavuma, जाने बड़ी वजह

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?