IPL 2022: देखिये वीडियो - IPL नीलामी के दौरान मंच पर गिर पड़े नीलामीकर्ता ह्यूग एडमेड्स, ट्विटर पर उमड़ा डर का सैलाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: देखिये वीडियो – IPL नीलामी के दौरान मंच पर गिर पड़े नीलामीकर्ता ह्यूग एडमेड्स, ट्विटर पर उमड़ा डर का सैलाब

नीलामीकर्ता ह्यूग एडमेड्स को आराम करने की सलाह, IPL ने घोषित किया नया अंतरिम नीलामीकर्ता। IPL 2022 मेगा नीलामी 3:45 IST पर फिर से शुरू होने वाली है।

Hugh Edmeades. (Photo by David M. Benett/Dave Benett/Getty Images)
Hugh Edmeades. (Photo by David M. Benett/Dave Benett/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 सत्र के लिए बेंगलुरु में जारी मेगा नीलामी के दौरान एक बड़ा हादसा या यूं कहे डरावनी घटना घटी जिसके बाद नीलामी तुरंत रोकनी पड़ी। जारी IPL 2022 मेगा नीलामी को होस्ट कर रहे नीलामीकर्ता ह्यूग एडमेड्स अचानक बोली लगाते-लगाते मंच पर गिर पड़े।

IPL 2022 मेगा नीलामी में मौजूद फ्रेंचाइजियों के अधिकारियों ने तुरंत नीलामीकर्ता ह्यूग एडमेड्स को संभाला, जिसके तुरंत बाद मेडिकल इमर्जेंसी घोषित करते हुए IPL 2022 नीलामी को रोक दिया गया।

यह डरावना हादसा श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा पर बोली लगाई जा रही थी उस समय घटित हुआ जिसके तुरंत बाद बाद लंच घोषित कर दिया गया। लाइव टेलीकास्ट के दौरान ह्यूग एडमेड्स अचानक बोली का ऐलान करते हुए गिर गए, जिसे देखकर सभी मौजूद अधिकारी हक्का-बक्का रह गए।

देखिये वीडियो कैसे नीलामीकर्ता ह्यूग एडमेड्स मंच पर बेहोश हुए –

ह्यूग एडमेड्स को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कथित तौर पर बताया है कि नीलामीकर्ता की हालत अभी स्थिर है, पोस्टुरल हाइपोटेंशन के कारण वह अचानक बेहोश हो गए थे। IPL 2022 मेगा नीलामी दोपहर 3:45 बजे फिर से शुरू होने वाली है, लेकिन ह्यूग एडमेड्स उपलब्ध नहीं होंगे, उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है। अब क्रिकेट प्रस्तोता चारु शर्मा शेष दिन के लिए IPL 2022 मेगा नीलामी का कार्यभार बेंगलुरु में संभालेंगे।

IPL ने आधिकारिक बयान में कहा: श्री ह्यूग एडमेड्स आईपीएल नीलामी के दौरान पोस्टुरल हाइपोटेंशन के कारण दुर्भाग्यपूर्ण रूप से गिर गए थे। घटना के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उनका इलाज किया और उनकी हालत अभी स्थिर है। श्री चारु शर्मा आज नीलामी की कार्यवाही जारी रखेंगे।

देखिये IPL का आधिकारिक बयान –

फिलहाल अच्छी खबर ये है कि ह्यूग एडमेड्स अभी बेहतर महसूस कर रहे हैं, और शायद कल IPL 2022 नीलामी के लिए वह मौजूद रहे, लेकिन जिस तरह वह बोली लगाते हुए गिरे, उन्होंने सभी को डरा दिया था। इस घटना पर देखिये फैंस और क्रिकेट बिरादरी ने ट्विटर पर कैसे प्रतिक्रिया दी –

 

close whatsapp