Rohit Sharma

“हमारे पास कभी भी मोमेंटम नहीं था….हमें वो एक रन बनाना चाहिए था”- मैच टाई होने के बाद छलका कैप्टन रोहित का दर्द

श्रीलंका द्वारा मिले 231 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत 47.5 ओवर में 230 रन ही बना पाया।

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)
Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

कल (2 अगस्त) भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच टाई पर समाप्त हुआ। इस मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा का दर्द छलका और उन्होंने मैच के बाद कहा कि हमें वो एक रन बनाना चाहिए था।

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 231 रनों का लक्ष्य दिया था। इस स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 47.3 ओवर तक 230 रन बोर्ड पर लगा दिए थे, मगर इसके बाद असलंका ने अगली दो गेंदों पर दो विकेट लेकर भारतीय पारी को समेट दिया और श्रीलंका मैच टाई कराने में कामयाब रहा।

पहला वनडे मैच टाई होने के बाद क्या बोले रोहित शर्मा

मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, “स्कोर हासिल किया जा सकता था, बस आपको उस स्कोर को पाने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी थी। हमने टुकड़ों में अच्छी बल्लेबाजी की। पूरे मैच में लय बरकरार नहीं रख सके। हमने बैटिंग में वास्तव में अच्छी शुरुआत की, लेकिन हमें पता था कि स्पिनर्स के आने के बाद 10 ओवर के बाद खेल शुरू हो जाएगा। हमने शुरुआत में बढ़त हासिल की, फिर हमने कुछ विकेट खो दिए और मैच में पीछे हो गए।”

उन्होंने आगे कहा, “केएल और अक्षर की साझेदारी के साथ, हम फिर से मैच में अच्छी तरह से वापस आ गए। अंत में, थोड़ा निराशाजनक, 14 गेंदें, 1 रन चाहिए था। ऐसी चीजें होती हैं। श्रीलंका ने अच्छा खेला। अंत में, यह एक उचित परिणाम था।”

वहीं पिच को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि, “यह पिच वैसी ही रही। पहले 25 ओवर थोड़ा मुश्किल रहा, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, दोनों टीमों के लिए सीम कम होती गई और बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान हो गया। यह वह जगह नहीं है जहां आप बस आकर अपने शॉट खेल सकते हैं और रन बना सकते हैं। आपको उस स्कोर को पाने के लिए खुद को लागू करना होगा और वास्तव में अच्छी तरह से बल्लेबाजी करनी होगी। जिस तरह से हमने अंत तक संघर्ष किया, उस पर गर्व है। खेल अलग-अलग समय पर दोनों टीमों की तरफ मुड़ गया। धैर्य बनाए रखना और खेल में बने रहना महत्वपूर्ण था। हमें वो एक रन बनाना चाहिए था।”

close whatsapp