Scott Boland on Virat Kohli: स्कॉट बोलैंड ने विराट कोहली को दी वार्निंग 

विराट कोहली के ऊपर बैक टू बैक अटैक करने वाला है यह ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज- दे डाली वार्निंग

स्कॉट बोलैंड ने कहा, विराट कोहली एक बड़ा विकेट हैं। आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका विकेट लेना टीम के नजरिए से काफी अच्छा रहेगा।

Virat Kohli Test (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli Test (Image Credit- Twitter)

Scott Boland said, “Virat Kohli is a big wicket”: टीम इंडिया नवंबर-दिसंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचोंं की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2014-15 से एक भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है, जबकि भारतीय टीम ने लगातार 2 सीरीज अपने नाम की है।

एक ओर जहां भारत इस सीरीज जीत में हैट्रिक लगाने की तैयारी में है, तो वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम और खिलाड़ी बदले की आग में जल रहे हैं। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों की तरफ से बयान आने शुरू हो गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने बताया है किस भारतीय बल्लेबाज को आउट करना उनका सबसे पहला काम होगा।

स्कॉट बोलैंड ने भारतीय बल्लेबाजों को दी वार्निंग (Scott Boland on Virat Kohli) 

ऑस्ट्रेलिया के मीडियम फास्ट गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मद्देनजर एक बयान दिया है, जो काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में विराट कोहली का विकेट सबसे महत्वपूर्ण होने वाला है, उनका विकेट लेते ही आधी परेशानी दूर जाएगी।

स्कॉट बोलैंड ने कहा, “विराट कोहली एक बड़ा विकेट हैं। आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनका विकेट लेना टीम के नजरिए से काफी अच्छा रहेगा।”

सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम हुआ शुरू 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले कंगारू टीम ने माइंड गेम शुरू कर दिया है। पहले रिकी पोंटिंग ने इसकी शुरुआत की, फिर पैट कमिंस, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ और अब बोलैंड ने प्रतिक्रिया दी है। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का विरोधी टीम के खिलाफ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का पुराना गेम प्लान है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल (India- Australia test series full schedule)

  • पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ
  • दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे- नाइट)
  • तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन
  • चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
  • 5वां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

close whatsapp