नाथन लियोन के अलावा भारतीय टीम को किसी भी और स्पिनर से डरने की कोई जरूरत नहीं: राशिद लतीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

नाथन लियोन के अलावा भारतीय टीम को किसी भी और स्पिनर से डरने की कोई जरूरत नहीं: राशिद लतीफ

राशिद लतीफ की मानें तो भले ही भारतीय पिचों में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास ज्यादा क्वालिटी स्पिनर्स नहीं हैं।

Rashid Latif and Nathan Lyon (Pic Source-Twitter)
Rashid Latif and Nathan Lyon (Pic Source-Twitter)

9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसके लिए कंगारू ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। इस टीम में कुल चार स्पिनर्स को शामिल किया गया है। अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन के अलावा इस खेमे में टॉड मर्फी, मिचेल स्वेपसन और एश्टन एगर भी शामिल हैं।

नाथन लियोन का तो नाम प्लेइंग XI में जरूर शामिल किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि बाकी तीन खिलाड़ियों में किसको प्लेइंग XI में जगह मिलती है। इसी को लेकर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है। राशिद लतीफ की मानें तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा स्पिनर टीम के लिए काफी कमजोर पक्ष हो सकता है।

राशिद लतीफ की मानें तो भले ही भारतीय पिचों में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास ज्यादा क्वालिटी स्पिनर्स नहीं हैं। उनके मुताबिक कंगारू के लिए सिर्फ नाथन लियोन इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

चौथी पारी में भारत नाथन लियोन को हल्के में नहीं लेंगे: राशिद लतीफ

राशिद लतीफ ने यूट्यूब चैनल ‘Caught Behind’ में कहा कि, ‘चाहे वो मिचेल स्वेपसन हो या एश्टन एगर ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा स्पिनर उनका बहुत ही कमजोर पक्ष होगा। स्वेपसन ने कराची में खेला था जहां टेस्ट ड्रॉ रहा था। लाहौर का टेस्ट ऑस्ट्रेलिया इसलिए जीता क्योंकि उसमें पैट कमिंस और नाथन लियोन ने कमाल की गेंदबाजी की थी। लियोन भारत में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा कि, ‘अगर पिच में टर्न मिलता है तो नाथन लियोन के पास काफी अनुभव है भारत के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डालने का लेकिन ऐसा करना इतना आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया की पिच काफी अलग है, वहां काफी उछाल मिलती है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को चौथी पारी में खेलना इतना आसान नहीं होगा। सच में यह बहुत ही रोमांचक सीरीज होने वाली है। तमाम फैंस इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’

close whatsapp