Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त जंग
अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 28 जून से लंदन के द लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है।
अद्यतन - जून 27, 2023 1:03 अपराह्न

एशेज 2023 का पहला टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
बता दें, पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और कप्तान पैट कमिंस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 28 जून से लंदन के द लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल सकती है।
5- बेन स्टोक्स बनाम जोश हेजलवुड

पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का प्रदर्शन बल्लेबाजी में काफी निराशाजनक रहा था। पहले टेस्ट की पहली पारी में बेन स्टोक्स मात्र 1 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार हुए थे। बेन स्टोक्स टेस्ट प्रारूप में जोश हेजलवुड के खिलाफ दूसरी बार आउट हुए हैं।
दूसरे टेस्ट को इंग्लैंड को जीतना बेहद जरूरी है और इसी वजह से बेन स्टोक्स को इस टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है। सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी बेन स्टोक्स को जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। जोश हेजलवुड जिन्होंने पहले टेस्ट में 3 विकेट अपने नाम किए थे वो आगामी टेस्ट में भी शानदार गेंदबाजी करने को देखेंगे।
अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों ने 14 पारियों में एक दूसरे का आमना सामना किया है जिसमें इंग्लिश कप्तान ने 130 रन बनाए हैं। एशेज में जोश हेजलवुड ने दो बार बेन स्टोक्स को आउट किया है।