Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त जंग - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त जंग

अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 28 जून से लंदन के द लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है।

4- जो रूट बनाम पैट कमिंस

Joe Root and Pat Cummins
Joe Root and Pat Cummins. (Photo Source: Twitter)

एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में पैट कमिंस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट झटके थे जिसकी वजह से इंग्लैंड 273 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

जो रूट की बात की जाए तो उन्होंने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 118 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली थी और आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी लाइन अप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था। दूसरी पारी में भी जो रूट ने अच्छी बल्लेबाजी की और 46 रन बनाए।

बता दें, एशेज टूर्नामेंट में पैट कमिंस ने जो रूट को 8 बार आउट किया है। आगामी मुकाबले में भी इन दोनों के बीच का कंपटीशन काफी शानदार होगा।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp