IPL 2022 में कैमरामैन ने दुनिया को दिखा दिया किस्सा 'किस' का... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 में कैमरामैन ने दुनिया को दिखा दिया किस्सा ‘किस’ का…

कल रात हुए दिल्ली-गुजरात मैच के दौरान दिखा गजब नजारा।

Couple. (Photo Source: Twitter)
Couple. (Photo Source: Twitter)

IPL 2022 में हर दिन के साथ रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं, वहीं हर बार की तरह इस बार भी मैदान में मौजूद कैमरामैन जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां फैन्स के लिए टीवी पर मैच पहुंचाने वाले ये कैमरामैन कभी-कभी ऐसे नजारे दिखा देते हैं, कि हर कोई उनका मुरीद हो जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला, जहां मौका था दिल्ली और गुजरात के मैच का और उस दौरान कुछ ऐसा हुआ की कैमरामैन ने उसे अपने कैमरे में कैद कर लिया।

IPL 2022 में ‘किस-किस’ को कैमरे में कैद करे कैमरामैन

इस साल आईपीएल का आयोजन भारत में ही हो रहा है, जहां लीग के सभी मुकाबले मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेले जा रहे हैं। साथ ही लीग में इस बार कुल 10 टीमें खेल रही हैं, जिसके बाद आईपीएल का रोमांच हर मैच के साथ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मुकाबलों के साथ-साथ आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी बात होती है, लेकिन कई बार मैच कवर कर रहे है कैमरामैन भी अंक बटोर लेते हैं।

*कल रात हुए दिल्ली-गुजरात मैच के दौरान दिखा गजब नजारा।
*कैमरामैन ने एक कपल को किस करते हुए अपने कैमरे में किया कैद।
*सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ही रहे है अब इस कपल की तस्वीरें।
*साथ ही कैमरामैन को लेकर भी बनाए जा रहे हैं गजब के मीम्स।

सोशल मीडिया पर आए गजब के रिएक्शन

https://twitter.com/Kumarpintu12171/status/1510311944997142528?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1510311944997142528%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fmeme-fest-ignited-on-twitter-as-cameraperson-spots-couple-kissing-in-ipl-match%2F

https://twitter.com/Kumarpintu12171/status/1510311944997142528?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1510311944997142528%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fmeme-fest-ignited-on-twitter-as-cameraperson-spots-couple-kissing-in-ipl-match%2F

जमकर जीत रही है गुजरात टीम

वहीं दूसरी ओर गुजरात टीम का विजयरथ जारी है, जहां टीम ने कल रात दिल्ली को भी मात दी। जहां पहले गुजरात ने बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 171 रन बनाए और टीम की तरफ से गिल ने 84 रनों की पारी खेली। जिसके बाद दिल्ली के बल्लेबाज गुजरात के गेंदबाजों के आगे फेल नजर आए और लोकी फर्ग्यूसन ने अपनी रफ्तार से 4 बल्लेबाजों को आउट किया। लीग में गुजरात टीम की ये लगातार दूसरी जीत है, तो वहीं दिल्ली अपना पहला मुकाबला हारी है।

close whatsapp