Ashes 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त जंग
अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 28 जून से लंदन के द लॉर्ड्स में शुरू हो रहा है।
अद्यतन - जून 27, 2023 1:03 अपराह्न
3- हैरी ब्रूक बनाम नाथन लियोन

एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में हैरी ब्रूक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और पहली पारी में 32 रन और दूसरी पारी में 46 रन बनाए। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी टीम का काफी अच्छा साथ दिया।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने उनका विकेट अपने नाम किया। हैरी ब्रूक ने अभी तक नाथन लियोन के सामने 43 गेंद खेली है जिसमें उन्होंने 4 चौकों की मदद से 35 रन बनाए हैं।
दूसरे टेस्ट में भी इन दोनों के बीच काफी अच्छी जंग देखने को मिल सकती है। ब्रूक ऑस्ट्रेलिया स्पिनर के सामने ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे जबकि नाथन लियोन दोनों पारियों में इंग्लिश बल्लेबाज का विकेट अपने नाम करना चाहेंगे।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो