बीच मैच में Afghanistan के बल्लेबाज का टूटा दिल, शतक के करीब आते ही हो गया था आउट

बीच मैच में Afghanistan के बल्लेबाज का टूटा दिल, शतक के करीब आते ही हो गया था आउट

Sediqullah Atal ने ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ खेली थी काफी ज्यादा शानदार पारी।

Sediqullah Atal (Image Credit- Instagram)
Sediqullah Atal (Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Afghanistan टीम के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है, जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। लेकिन इस दौरान अफगान टीम का एक बल्लेबाज काफी ज्यादा निराश नजर आया, जिसका कारण जानकर आपको भी काफी ज्यादा दुख होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Afghanistan ने बनाए कितने रन?

Afghanistan ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान अफगान टीम के बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। साथ ही इस टीम ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की, जिसके बाद कुल 273 रन बनाए, इस दौरान टीम की तरफ से Sediqullah Atal और Azmatullah Omarzai ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को परेशान किया। गेंदबाजी में Ben Dwarshuis ने 3 विकेट लिए, तो Spencer Johnson और Adam Zampa ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वैसे इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया टीम के कई स्टार खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं, फिर भी ये टीम 22 गज पर दमदार क्रिकेट खेलने में लगी है।

Afghanistan का बल्लेबाज हो गया था हद से ज्यादा दुखी

*Sediqullah Atal ने ऑस्ट्र्रेलिया के खिलाफ खेली थी काफी ज्यादा शानदार पारी।
*लेकिन शतक बनाने से चूक गया था ये खिलाड़ी, 85 के स्कोर पर हो गया था कैच आउट।
*वहीं बाद में Sediqullah  दिखे काफी ज्यादा ही उदास, सिर पर हाथ रख के बैठे थे।
*शतक से चूक जाने का गम था बल्लेबाज को, इसलिए नजर आए काफी हताश।

एक नजर डालते हैं बल्लेबाज Sediqullah Atal की तस्वीर पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

Afghanistan के खिलाड़ी अलग ही लय में नजर आते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC Hindi (@icchindiofficial)

इंग्लैंड के खिलाफ धाकड़ क्रिकेट खेला था अफगानिस्तान ने

काफी समय से ICC के टूर्नामेंट में अफगानिस्तान टीम दमदार प्रदर्शन करती हुई आई है, ऐसा ही कुछ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी देखने को मिला है। जहां हाल ही में अफगान टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें शानदार प्रदर्शन कर अफगानिस्तान ने इंग्लिश टीम को मात देकर उनको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। जिसके बाद हर जगह इस टीम की तारीफ हुई थी और खिलाड़ी भी जीत के बाद हद से ज्यादा खुश नजर आए थे।

close whatsapp