आईपीएल को ढाई महीने की विंडो के साथ बीबीएल और द हंड्रेड को मिलेगी खास विंडो - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल को ढाई महीने की विंडो के साथ बीबीएल और द हंड्रेड को मिलेगी खास विंडो

बेन स्टोक्स ने हाल ही में आगामी द हंड्रेड में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

Southern Brave
Captain James Vince lifts the trophy as the Southern Brave are champions after The Hundred Final. (Photo by Stu Forster/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को आईसीसी के नवीनतम फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) में हर साल ढाई महीने की विस्तारित विंडो दी गई है। आईपीएल (IPL) के अलावा, इंग्लैंड की द हंड्रेड और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) के सफल संचालन के लिए एक खास विंडो तैयार की गई हैं।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) को व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण पिछले सीजनों में अपने स्टार खिलाड़ियों को अपनी-अपनी प्रतियोगिताओं में शामिल करने के लिए बड़ी मसक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि, ECB और CA के पास आईपीएल (IPL) जैसी विस्तारित विंडो नहीं होगी, लेकिन उनके पास उस समय अंतरराष्ट्रीय मैचों के बीच छोटी विंडो होंगी ताकि स्टार खिलाड़ी उपलब्ध रह सके।

आईपीएल को ढाई महीने की विंडो मिलना तय

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक खबर के अनुसार, आईसीसी के नवीनतम फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) में आईपीएल (IPL) के लिए ढाई महीने की विस्तारित विंडो के साथ बीबीएल (BBL) और द हंड्रेड के लिए एक खास विंडो दिया जाना तय हो गया है।

आपको बता दें, इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जैसे बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जो रूट अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण द हंड्रेड के पहले संस्करण में केवल दो मैचों में भाग ले पाए थे। आपको बता दें, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में आगामी द हंड्रेड में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलिया को भी हाल ही में इसी तरह के मुद्दों का सामना करना पड़ा है, क्योंकि बीबीएल (BBL) के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के कारण इस लीग की लोकप्रियता में कमी आई है।

हालांकि, अब नई प्रस्तावित विंडो बीबीएल (BBL) के सफल आयोजन में मदद कर सकता है, लेकिन तब भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं मुश्किलें खड़ी करेगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि प्रस्तावित विंडो में भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मैचों और घरेलू प्रतियोगिताओं के बीच अधिक गैप होगा।

close whatsapp