IND vs AUS: सरफराज खान को भारतीय दल में नहीं मिली जगह, तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर के जरिए निकाली अपनी भड़ास
सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने 17 सदस्यीय दल की घोषणा की है जिसमें सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है।
अद्यतन - Jan 14, 2023 12:43 pm

9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसी टेस्ट सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 13 जनवरी को भारतीय दल की घोषणा की। यह टीम पहले दो टेस्ट मुकाबलों की है। बता दें, इस टेस्ट टीम में सरफराज खान को शामिल नहीं किया गया है।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज खान का औसत 80.47 का है। भारतीय बल्लेबाज ने अभी तक 36 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 3380 रन जड़े हैं। इसमें 12 शतक और 9 अर्धशतक मौजूद है। इस समय खेली जा रही रणजी ट्रॉफी में उन्होंने मुंबई के लिए पांच मुकाबलों में 431 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। पिछले सत्र में सरफराज ने 6 मुकाबलों में 122.75 के शानदार औसत से 982 रन बनाए थे जिसमें 4 शतक शामिल है।
इस समय सरफराज खान अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में है लेकिन उसके बावजूद भारतीय मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को दल में शामिल किया।
सरफराज खान के भारतीय दल में शामिल ना होने को लेकर तमाम प्रशंसकों ने ट्विटर के जरिए निकाली अपनी भड़ास:
Can't get the logic behind selection of @surya_14kumar in the test squad. He is the best T-20 batsman but to ignore Sarfaraz Khan who has been in prolific form since last year is absurd.If selection is only based on performances in T-20 cricket then BCCI should stop Ranji Trophy
— Chanandler Bong (@Rafael_Dravid) January 14, 2023
Surya is good, but it's unfair to sarfaraz khan. Ranji trophy and county should be the only criteria for test call up
— Kakarotto (@abhi_ch26) January 14, 2023
https://twitter.com/doctor_nabin/status/1614154221695401984?s=20&t=EXWP9bOBt4vtsK7IDSPgMw
https://twitter.com/imbanerji/status/1614154243640033281?s=20&t=EXWP9bOBt4vtsK7IDSPgMw
Ishan in test team and Prithwi in T20 team but someone who consistently performing in couple of years in domestic cricket couldn't make it to the test side.
If you have the name in the big ipl teams only you can make it to the Indian side. #sarfarazkhan #IndianCricket #ipl— Abdur Rauf (@aarzoo____) January 14, 2023
Sarfaraz khan is still waiting to get chance in India afternoon such amazing performance in Ranji trophy..
Suryakumar yadav is best but Sarfaraz khan have upper hand in Red ball cricket #sarfarazkhan #BorderGavaskarTrophy #ChetanSharma pic.twitter.com/0m7A0SPly0— Md Anas (@MdAnas22640314) January 14, 2023
He is a attacking player but we have Coward coach Rahul Dravid who don't support attacking players like Prithvi Shaw, Sarfaraz Khan, Kuldeep Yadav, Ravi Bishnoi, Sanju Samson….. in any format.
— Rajeev (@Rajeev_SGNR) January 14, 2023
Players like #HanumaVihari & #SarfarazKhan will keep toiling in First Class cricket but T20 stars will keep getting free tickets to test team.
Players who have money and backing from IPL, easily can get their place.
Others have to wait despite having tremendous performance— निष्कर्ष (Nishh) (@Nishkarsh1108) January 14, 2023
Where is sarfaraz Khan konsa Nasha kr k team banate yeh Kl Rahul ko le liya wah
— The_Beast…🔥 (@ShaikhAhetesh14) January 14, 2023
इरफ़ान पठान के इस ट्वीट से आप कितने सहमत हैं ?#India #TestCricket #SarfarazKhan #INDvsAUS #CricTracker pic.twitter.com/DWnqrrtXfx
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) January 14, 2023
सीनियर सेलेक्शन कमिटी ने 17 सदस्यीय दल की घोषणा की है जिसमें सूर्यकुमार यादव को शामिल किया गया है। हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया था। रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।
पहला टेस्ट नागपुर में होगा जो 9 फरवरी से 13 फरवरी तक खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट दिल्ली में 17 फरवरी से 21 फरवरी तक होगा। तीसरा टेस्ट धर्मशाला में 1 मार्च से 5 मार्च तक होगा जबकि चौथा टेस्ट अहमदाबाद में 9 मार्च से 13 मार्च तक खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।