टी-20 वर्ल्ड कप 2022: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ उड़ाई नियमों की धज्जियां तो ब्रैड हॉग ने कर दी कड़ी सजा की मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी-20 वर्ल्ड कप 2022: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ उड़ाई नियमों की धज्जियां तो ब्रैड हॉग ने कर दी कड़ी सजा की मांग

ब्रैड हॉग ने बल्लेबाजों के जल्दी क्रीज छोड़ने के लिए कड़ी सजा की मांग की।

Mohammad Wasim and Brad Hogg (Image Source: Twitter/YouTube)
Mohammad Wasim and Brad Hogg (Image Source: Twitter/YouTube)

क्रिकेट मैचों के दौरान नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाजों के जल्दी क्रीज छोड़ने को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है, क्योंकि अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मैच के दौरान इस गलती को दोबारा होते हुए देखने के बाद गंभीर दंड की मांग की है।

दरअसल, 27 अक्टूबर को पर्थ में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 मैच के दौरान मोहम्मद वसीम जूनियर गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले ही काफी ज्यादा क्रीज से बाहर आ गए थे, जिसकी एक तस्वीर ब्रैड हॉग ने ट्विटर पर साझा करते हुए इस अपराध के लिए कड़ी सजा की मांग कर दी है।

ब्रैड हॉग ने बल्लेबाजों के जल्दी क्रीज छोड़ने के लिए कड़ी सजा की मांग की

यह घटना 27 अक्टूबर को पर्थ में देखने को मिली, जहां जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अंतिम गेंद में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक रन की जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया। मैच के बाद, ब्रैड हॉग ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मैच के दौरान क्रिकेट के नियमों की धज्जियां उड़ाई, जो पिछले हफ्तों में क्रिकेट बिरादरी के बीच चर्चा का गर्म मुद्दा रहा है।

हॉग ने अपने ट्विटर हैंडल पर मोहम्मद वसीम जूनियर की एक तस्वीर साझा की, जहां उन्होंने ब्रैड इवांस के पाकिस्तान की पारी की अंतिम गेंद डालने से पहले ही अपनी क्रीज छोड़ दी, जब उनकी टीम को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 3 रन चाहिए थे, जो शाहीन अफरीदी के रन-आउट के साथ पूरे हो नहीं पाए।

इस मुद्दे को दोबारा उठाते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने नियमों के उल्लंघन के लिए ‘गंभीर दंड’ की मांग की। उन्होंने ट्विटर पर वसीम की तस्वीर साझा करते हुए लिखा: “गेंद डालने से पहले क्रीज छोड़ने के लिए कड़ी सजा की आवश्यकता क्यों है! आप कल रात के मैच की आखिरी गेंद देख लीजिए! #ZIMvPAK #T20WorldCup2022.”

close whatsapp