दीपक चाहर ने इनोसेंट काया को मांकड़ करने के बाद भी नहीं की रन-आउट की अपील; देखिए कैसे फैंस ने गेंदबाज की दरियादिली पर दी प्रतिक्रियाएं
इनोसेंट काया दीपक चाहर की दरियादिली का फायदा नहीं उठा पाए, और मात्र छह रन बनाकर उन्हें अपना विकेट थमा बैठे।
अद्यतन - अगस्त 23, 2022 11:11 पूर्वाह्न

भारत का जिम्बाब्वे दौरा 22 अगस्त को तीसरे और आखिरी वनडे में 13 रनों की जीत के साथ समाप्त हुआ। जैसे उम्मीद थी, भारतीय क्रिकेट टीम ने केएल राहुल की अगुआई में जिम्बाब्वे को तीनो वनडे मुकाबलों में हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की। अब टीम एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होगी।
इस बीच, जिम्बाब्वे और भारत के बीच 22 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरान मांकड़िंग की घटना देखने को मिली, जिसने एक बार फिर सभी को रविचंद्रन अश्विन द्वारा जोस बटलर को विवादित रूप से मांकड़ करना याद दिला दिया।
दरअसल, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (130) के शतक के बदौलत 289 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद जीत के लिए 290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लग सकता था, लेकिन दीपक चाहर ने अपनी दरियादिली दिखाई और सभी का दिल जीत लिया।
दीपक चाहर ने इनोसेंट काया को मांकड़ तो किया, पर विकेट के लिए अपील नहीं की
यह घटना तब हुई जब भारत के स्टार गेंदबाज रन-अप के बाद जिम्बाब्वे की पारी की पहली गेंद फेंकते-फेंकते अचानक रूक गए, और स्टंप की गिल्लियां बिखेर दी, क्योंकि नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काया गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे।
हालांकि, दीपक चाहर ने स्टंप की गिल्लियां बिखेर तो दी, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए उन्होंने विकेट के लिए कोई अपील नहीं की, क्योंकि अगर वह अपील करते, तो अंपायर को रन-आउट के लिए अंगुली उठाने में देर नहीं लगती, और जिम्बाब्वे टीम को एक करारा झटका लगता। लेकिन इनोसेंट काया इस अवसर का फायदा नहीं उठा पाए, और मात्र छह रन बनाकर दीपक चाहर को अपना विकेट थमा बैठे।
आपको बता दें, अगर गेंदबाज के गेंदबाजी करने से पहले नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ा कोई बल्लेबाज क्रीज से आगे निकल जाता है, तो उसे आईसीसी के अनुसार रन-आउट दिया जाना वैध है। दीपक चाहर की इस दरियादिली पर फैंस ट्विटर पर अपनी-अपनी राय दें रहे हैं।
यहां देखिए ट्विटर प्रतिक्रियाएं –
Deepak Chahar didn't Appeal on Mankad 😂 pic.twitter.com/4ihfnljbMl
— Keshav Bhardwaj 🇮🇳 (@keshxv1999) August 22, 2022
https://twitter.com/Arnav_VK18/status/1561677149748150273?
Deepak Chahar 🙂
Now it will start. Of course, it is an individual's choice.
— Bharath Ramaraj (@Fancricket12) August 22, 2022
Ashwin would be very disappointed in Deepak Chahar today.#ZIMvIND
— Akash (@Akashkumarjha14) August 22, 2022
Well done Deepak Chahar. Didn't appeal but at least tried for Mankad 😸 #ZIMvIND #INDvZIM pic.twitter.com/3Z8zMwZFu9
— Abhijeet ♞ (@TheYorkerBall) August 22, 2022
Shades of Ashwin in Deepak Chahar. Kaia was almost Mankad had he appealed.
— Gagan Thakur (@gagan_gt) August 22, 2022
Deepak chahar did comedy there..#INDvsZIM
— varun sharma… (@VarunRa78195768) August 22, 2022