IPL 2022: देखिये तस्वीरें- KKR के सह-मालिक शाहरुख खान के बच्चे, आर्यन और सुहाना प्री-IPL 2022 नीलामी ब्रीफिंग में आए नजर
सुहाना खान पहली बार IPL नीलामी में नजर आई हैं, लेकिन उनके भाई आर्यन खान इससे पहले भी शाहरुख खान के साथ नीलामी में देखे जा चुके हैं।
अद्यतन - फरवरी 12, 2022 11:35 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में आयोजित होने जा रहा है। IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले प्री-IPL ऑक्शन ब्रीफिंग रखी गई, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और बेटा आर्यन खान भी नजर आए।
इस प्री-IPL 2022 नीलामी ब्रीफिंग का आयोजन 11 फरवरी को बेंगलुरु में किया गया था, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से बॉलीवुड एक्टर और KKR के सह-मालिक शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और बेटी सुहाना खान को भी देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सुहाना खान पहली बार IPL मेगा नीलामी में हुई शामिल
इन वायरल तस्वीरों में आर्यन खान और सुहाना खान KKR की प्रबंधकीय टीम के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, सुहाना खान पहली बार IPL नीलामी में नजर आई हैं, लेकिन उनके भाई आर्यन खान इससे पहले भी नीलामी में देखे जा चुके हैं। पिछले साल IPL नीलामी में KKR की सह-मालकिन जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता को भी देखा गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में आर्यन खान सफेद शर्ट पहने दिख रहे थे, वहीं सुहाना खान ने कोरोना से बचने के लिए KKR का मास्क लगाया हुआ था।
आप यहां शाहरुख खान के बच्चों की तस्वीरें देख सकते हैं –
#AryanKhan & With Now #Suhanakhan at IPL auction 🙌 @KKRiders This time .." KORBO LORBO JEETBO Re!🔥"#TATAIPLAuction
pic.twitter.com/9XnQ5FiwLv— ⭐HeartCoreFan⭐ (@Captainanjan) February 11, 2022
U Like A Cricket Team
I Like Cricket Team Owner
Both Are Not Same….#AryanKhan#SuhanKhan#ShahRukhKhan#KKRAdmin #IPLMegaAuction2022 pic.twitter.com/43Qb8VYITZ
— Amreen SRKian❤️ (@SrkFc11741282) February 12, 2022
Good morning to #KKR family & #AryanKhan only pic.twitter.com/xOyJYdHeP6
— ROFL A.N.G.E.L🏹 (@HaseenParee) February 12, 2022
आपको बात दें, KKR ने IPL 2022 मेगा नीलामी से पहले 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमे आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़) और सुनील नरेन (6 करोड़) शामिल हैं।
अब KKR के पास 48 करोड़ रुपये बचे हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2022 मेगा नीलामी में वे किन खिलाड़ियों पर बोली लगाते है, और अंत में किस प्रकार उनकी टीम उभर कर आती हैं।
आप IPL 2022 मेगा नीलामी का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, और साथ ही इसके आलावा लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं।