शाहीन अफरीदी ने इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम, इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले पाक गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहीन अफरीदी ने इतिहास में दर्ज कराया अपना नाम, इस बेहतरीन उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले पाक गेंदबाज

शाहीन शाह अफरीदी पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)
Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पहले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान हासिल की।

बता दें कि, इस समय साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 11 रन से हराया। हालांकि, पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 183 रन बनाए। मेजबान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 8 छक्कों की मदद से 82 रनों की तूफानी पारी खेली। मिलर के अलावा जॉर्ज लिंडे ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए।

कप्तान क्लासेन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 12 रन बनाकर आउट हो गए। शाहीन शाह अफरीदी के अलावा अबरार अहमद ने भी 3 विकेट झटके। अब्बास अफरीदी ने दो विकेट अपने किए।

काम ना आई मोहम्मद रिजवान की बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने वाली पाकिस्तान टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और यही वजह है कि टीम इस मैच को 11 रनों से हार गई। पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 74 रन बनाए, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

मोहम्मद रिजवान के अलावा सैम अयूब ने 31 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे ने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?