Asia Cup 2023: शाहीन शाह अफरीदी ने लगातार दो गेंद पर नेपाल के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को किया आउट, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: शाहीन शाह अफरीदी ने लगातार दो गेंद पर नेपाल के दो महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को किया आउट, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट होकर 342 रन बनाए।

Shaheen Shah Afridi (Pic Source-Twitter)
Shaheen Shah Afridi (Pic Source-Twitter)

एशिया कप 2023 की शुरुआत आज यानी 30 अगस्त से हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच में खेला जा रहा है।

पाकिस्तान ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट होकर 342 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 131 गेंद में 14 चौके और चार चाको की मदद से 151 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि इफ्तिखार अहमद ने 71 गेंद में 11 चौके और चार चाको की मदद से 109 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली।

बता दें, पाकिस्तान टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और उनके दोनों ओपनर महज 25 रन पर आउट हो गए थे। फखर ज़मान ने इस मैच में 20 गेंद में तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए जबकि इमाम उल हक मात्र 5 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। मोहम्मद रिजवान ने 50 गेंद में छह चौकों की मदद से 44 रन बनाए।

जवाब में नेपाल टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है और उन्होंने महज दो ओवर के भीतर ही अपने महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की ओर से शानदार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने नेपाल की पारी के पहले ही ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख और टीम के कप्तान रोहित पौडेल को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल टीम की ओर से कुशल भुर्तल ने पारी की पहले ही गेंद चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने इसी ओवर की दूसरी गेंद पर भी चौका मारा। तीसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया इसके बाद आसिफ शेख ने इस ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर वापस रोहित को स्ट्राइक दी। हालांकि शाहीन शाह अफरीदी ने इसके बाद जबरदस्त वापसी करते हुए रोहित को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

नेपाल के इस खिलाड़ी ने इस मुकाबले में मात्र चार गेंद में दो चौकों की मदद से 8 रन ही बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित पौडेल भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और मात्र पहली गेंद पर वापस पवेलियन लौट गए। इस तरह शाहीन शाह अफरीदी ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लिए। हालांकि शाहीन शाह अफरीदी के लिए बुरी बात यह थी कि वो इस मैच में अपनी हैट्रिक पूरी नहीं कर पाए।

शाहीन शाह अफरीदी ने इस मुकाबले में अपनी टीम को गेंदबाजी से काफी अच्छी शुरुआत दी है। अब बाकी खिलाड़ियों को भी अपना काम बखूबी से निभाना होगा। नेपाल को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 343 रन बनाने होंगे।

https://twitter.com/Bingo_Bhai/status/1696896198253113612?s=20

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1696893037253713995?s=20

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?