World Cup 2023: 'एक विकेट की हार विनाशकारी है' साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर बोले Shahid Afridi - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: ‘एक विकेट की हार विनाशकारी है’ साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर बोले Shahid Afridi

पाकिस्तान को 1 विकेट से हार मिली

Shahid Afridi. (Photo Source: Twitter)
Shahid Afridi. (Photo Source: Twitter)

Pakistan vs Southafrica: जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मैच कल 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच चेन्नई में खेला गया। बता दें कि इस रोमांचक मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर 1 विकेट से जीत हासिल की थी।

तो वहीं अब इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हार पर टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहीन अफरीदी का बड़ा बयान आया सामने आया है। अफरीदी का कहना है कि मैचों में इस तरह की हार विनाशकारी है।

Shahid Afridi ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद शाहीद अफरीदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- थ्रिलर क्रिकेट वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार था। लड़कों के लिए हार्ड लक, किसी और दिन चीजें आपके रास्ते में होंगी। एक विकेट से हार विनाशकारी होती है।

अफरीदी ने आगे कहा- लेकिन आपको हौसला बनाए रखना होगा क्योंकि आपने अपना बेस्ट दिया और अंत तक बहादुरी से लड़े। चेन्नई के फैंस के लिए तालियों की गड़गड़ाहट, इसे देखकर मुझे 1999 टेस्ट मैच की याद आ गई।

देखें शाहीद अफरीदी की यह पोस्ट

दूसरी आपको, इस मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। तो वहीं अफ्रीकन टीम ने इस टारगेट को 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर, रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। साथ ही अफ्रीकन टीम इस मैच को जीतकर पाॅइंट टेबल में 10 अंक और बेहतर रनरेट की वजह से पहले स्थान पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2023: ‘टोफू से लेकर डिम सम्स’ ये है वर्ल्ड कप में Virat Kohli की शानदार डाइट जिससे रहते हैं वे सुपरफिट

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?