शाहिद अफरीदी को अपना हीरो मानते हैं शाहीन अफरीदी, अपने ससुर की जमकर प्रशंसा कर रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाहिद अफरीदी को अपना हीरो मानते हैं शाहीन अफरीदी, अपने ससुर की जमकर प्रशंसा कर रहे पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

शाहीन अफरीदी ने मैच के खत्म होने के बाद कहा कि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनते हैं और उनकी इस सफलता के पीछे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बहुत बड़ा हाथ है।

Shahid Afridi and Shaheen Afridi (Image Source: Getty Images)
Shahid Afridi and Shaheen Afridi (Image Source: Getty Images)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान टीम ने काफी अच्छी वापसी की और बांग्लादेश को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के 31वें मुकाबले में करारी शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से अनुभवी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम के लिए 9 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने विरोधी टीम को पहले 204 रन पर ऑलआउट कर दिया जिसके बाद उन्होंने 205 रनों के लक्ष्य को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। यही नहीं इस मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने वनडे में अपने 100 विकेट भी पूरे किए।

उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 51 वनडे मैच में हासिल की। शाहीन शाह अफरीदी ने मैच के खत्म होने के बाद कहा कि रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनते हैं और उनकी इस सफलता के पीछे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का बहुत बड़ा हाथ है।

इंडिया टुडे के मुताबिक शाहीन अफरीदी ने कहा कि, ‘रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनते हैं और मुझे यह जानकर बहुत ही खुशी महसूस हो रही है कि मैंने पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड बनाया है। शाहिद अफरीदी मुझे हमेशा टिप्स देते रहते हैं, वो मेरे हीरो है। मैं उनकी तरह ही क्रिकेट खेलना चाहता हूं।’

हमारा अभी भी यही लक्ष्य है कि हम टॉप 4 में खत्म करें: शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन अफरीदी ने आगे कहा कि, ‘हमारा अभी भी यही लक्ष्य है कि हम टॉप 4 में खत्म करें। हमारा बांग्लादेश के खिलाफ यही लक्ष्य था कि हम जल्दी से जल्दी मुकाबले को खत्म करें और अपना नेट रन रेट बेहतर करें। पिछले कुछ मैच में हम लोग अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे और इसी वजह से हमें हार का सामना करना पड़ा।

हम लोगों ने कुछ कैच छोड़े और हमारी फील्डिंग भी इतनी अच्छी नहीं थी इसी वजह से यह मैच हम लोग नहीं जीत पाए।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?