Shahid Afridi की बहन का हुआ देहांत, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

Shahid Afridi की बहन का हुआ देहांत, क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

अभी कुछ समय पहले अफरीदी ने अपनी बहन के खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। 

Shahid Afridi. (Photo Source: Twitter)
Shahid Afridi. (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ियों में शुमार रहे शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें कि क्रिकेटर ने आज 17 अक्टूबर, मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि उनकी प्यारी बहन का देहांत हो गया है।

गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले अफरीदी ने एक्स पर लिखा था कि उनकी बहन इन दिनों अपनी जिंदगी से लड़ रही हैं और उन्हें आपकी दुआओं की सख्त जरूरत है। लेकिन आज सुबह क्रिकेटर ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि उनकी अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

अफीरीद ने एक्स पर लिखा- निश्चय ही हम अल्लाह के हैं और उसी की ओर लौटेंगे। भारी मन से हम आपको सूचित करते हैं कि हमारी प्यारी बहन का निधन हो गया है और उनकी नमाज ए जनाज़ा 17.10.2023 को ज़कारिया मस्जिद मुख्य 26 वीं सड़क ख़याबन ए ग़ालिब डीएचए में ज़ुहुर की नमाज़ के बाद होगी।

दूसरी ओर, यह खबर सुनते ही शाहीद अफरीदी को क्रिकेट जगत सात्वंना देने में लग गया, व सोशल मीडिया के माध्यम शाहीद के परिवार को इस मुश्किल वक्त में हिम्मत देने व सब्र रखने के लिए कहता हुआ नजर आया।

 

ये भी पढ़ें- अक्टूबर 17- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?