विश्व कप में हार के बाद बांग्लादेश में भीड़ ने Shakib Al Hasan पर किया हमला, बाल-बाल बचे शाकिब - क्रिकट्रैकर हिंदी

विश्व कप में हार के बाद बांग्लादेश में भीड़ ने Shakib Al Hasan पर किया हमला, बाल-बाल बचे शाकिब

वर्ल्ड कप 2023 में 8वें नंबर पर रही थी बांग्लादेश

Shakib Al Hasan (Image Credit- Twitter X)
Shakib Al Hasan (Image Credit- Twitter X)

हाल में भी भारत में खत्म हुए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। बता दें कि टीम सेमीफाइनल से बाहर होने वाली पहली टीम थी, और लीग स्टेज में भी उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2023 में कुल 9 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2 में ही जीत दर्ज कर पाई, जबकि 7 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, इस वर्ल्ड कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान शाकिब अल हसन पर बांग्लादेश में भीड़ ने हमला कर दिया है। बता दें कि शाकिब पर बेकाबू हुई भीड़ की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें सुरक्षाकर्मी बड़ी मुश्किल से शाकिब को एक सुरक्षित जगह पर पहुंचा पाते हैं।

देखें शाकिब अल हसन पर भीड़ द्वारा हमले की ये वीडियो

दूसरी ओर, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अलावा शाकिब अल हसन का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान गेंद और बल्ले से निराश किया, जबकि आखिरी मैच में वह चोटिल होने की वजह से दो मैच नहीं खेल पाए थे।

तो वहीं टूर्नामेंट में अगर शाकिब के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें तो खेले गए 7 मैचों में उन्होंने 26.57 की औसत से कुल 186 रन बनाए, तो 5.26 की इकोनाॅमी से कुल 9 विकेट ही अपने नाम कर पाए।

ये भी पढ़ें- Virat Kohli और बंटी सजदेह प्रोफेशनल रूप से हुए अलग, पढ़ें पूरी खबर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?