जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान शाकिब अल हसन पर चढ़ा फुटबॉल फीवर; खास अंदाज में लियोनेल मेसी को दिया ट्रिब्यूट - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब प्रैक्टिस सेशन के दौरान शाकिब अल हसन पर चढ़ा फुटबॉल फीवर; खास अंदाज में लियोनेल मेसी को दिया ट्रिब्यूट

शाकिब अल हसन ने साबित कर दिया कि वो लियोनल मेसी के बहुत बड़े फैन हैं।

Shakib Al Hasan and Lionel Messi (Image Source: Twitter Screengrab)
Shakib Al Hasan and Lionel Messi (Image Source: Twitter Screengrab)

फीफा वर्ल्ड कप 2022 अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी के प्रतिष्ठित खिताब जीतने के साथ समाप्त खत्म हो चुका है। लेकिन, ऐसा लग रहा है कि फुटबॉल का बुखार जल्द शांत होने वाला नहीं है, क्योंकि मेसी बुखार ने जारी बांग्लादेश बनाम भारत टेस्ट सीरीज को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

दरअसल, बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन हाल ही में ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान डिफरेंट लुक में नजर आए और सभी का ध्यान खींच लिया। इस बीच, अभ्यास सत्र के दौरान वार्म अप करने के लिए क्रिकेटर्स का फुटबॉल खेलना बेहद आम बात है, लेकिन वे आम तौर पर टीम के अभ्यास गियर में नजर आते हैं। लेकिन बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर इसके विपरीत लियोनेल मेसी के प्रति अपना प्यार जाहिर कर सुर्खियों में आ गए हैं।

शाकिब अल हसन ने लियोनेल मेसी को खास अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

दरअसल, शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले 20 दिसंबर को मीरपुर में बांग्लादेश के प्रैक्टिस सेशन के दौरान लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनकर अभ्यास करते हुए नजर आए। बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान मेसी के बहुत बड़े फैन है, और वह शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में अपने टीम के साथियों के साथ अर्जेंटीना के कप्तान की 10 नंबर की जर्सी पहन फुटबॉल खेलते हुए नजर आए।

शाकिब अल हसन की प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्जेंटीना के लीजेंड मेसी की जर्सी में फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शाकिब का लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना जर्सी में अभ्यास करने का एक वीडियो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भी ट्विटर पर साझा किया है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा: “⚽ का बुखार अभी भी शाकिब अल हसन के दिमाग में जारी हैं 🤩। जर्सी पर 1️⃣0️⃣ नंबर होना हमेशा एक खास एहसास होता है 🙌🐐।”

यहां देखिए वीडियो –

close whatsapp