PAK vs ENG: लंबे समय के बाद शान मसूद ने अपनी टीम के लिए ठोका शतक, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के कप्तान की हो रही जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs ENG: लंबे समय के बाद शान मसूद ने अपनी टीम के लिए ठोका शतक, सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के कप्तान की हो रही जमकर प्रशंसा

शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस पहले टेस्ट की पहली पारी में 177 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 151 रनों की शानदार पारी खेली।

Shan MASOOD (Pic Source-X)
Shan MASOOD (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शान मसूद ने खुद अपने इस फैसले को सही साबित करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेली।

बता दें कि, शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस पहले टेस्ट की पहली पारी में 177 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 151 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। शान मसूद ने अपनी इस पारी के दौरान इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

पाकिस्तान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने मात्र 8 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया था। सैम अयूब एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और चार रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि पहला विकेट जल्द गिरने के बाद कप्तान शान मसूद ने अब्दुल्ला शफीक के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 253 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। शान मसूद के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने भी 102 रन बनाए और अपने कप्तान का अच्छी तरह से सपोर्ट किया।

फिलहाल इन दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी की वजह से पाकिस्तान इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। यही नहीं तमाम लोगों ने शान मसूद की पारी की जमकर प्रशंसा की है। काफी लंबे समय के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान ने टेस्ट फॉर्मेट में शतक जड़ा है।

सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने शान मसूद की पारी की जमकर प्रशंसा की

 

पहले टेस्ट को पाकिस्तान अपने नाम जरुर करना चाहेगा। इससे पहले मेजबान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था।

फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में पाकिस्तान टीम ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर इंग्लैंड को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें पाकिस्तान को जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा। हालांकि उनके लिए ऐसा करना इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि मेजबान के पास अभी भी ऐसे कई बल्लेबाज हैं जो अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी खेल सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?