भड़क गए शेन वॉर्न, भारत के खिलाफ घोषित कर दी अपनी टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

भड़क गए शेन वॉर्न, भारत के खिलाफ घोषित कर दी अपनी टीम

Shane Warne
Shane Warne (Photo by Stu Forster/Getty Images)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का शानदार प्रदर्शन पच नहीं रहा है। वे अपनी टीम को भारत के खिलाफ संघर्ष करते देख नहीं पा रहे हैं इ‍सलिए समय-समय पर नाराजगी जाहिर करते हैं। कभी वे गेंदबाजों पर बरस पड़ते हैं तो कभी उनके निशाने पर चयनकर्ता आ जाते हैं।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरिज के लिए 14 खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा होते ही कंगारू टीम के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न भड़क गए हैं। वॉर्न का कहना है कि टीम का चयन विश्व कप को ध्यान में रख कर नहीं किया गया है। उन्होंने चयनकर्ताओं की आलोचना की है।

वॉर्न ने ट्वीट कर बताया कि कुछ खिलाड़ियों का चयन नहीं होना चौंकाने वाला है। क्रिकेट के प्रारूप में इस तरह के हास्यास्पद चयन को रोका जाना चाहिए। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि डासी शॉर्ट को नहीं चुना गया है। आखिर उनका कसूर क्या है? वे इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। अगले विश्व कप को ध्यान में रख उनको चुना जाना था।

शेन वॉर्न की टीम
वॉर्न यही नहीं रूके। उन्होंने अपनी टीम घोषित कर दी। एक कागज पर उन्होंने टीम लिखी और सोशल मीडिया पर डाल दी। वॉर्न की टीम इस प्रकार है:

1) एरोन फिंच (कप्तान)
2) डार्सी शार्ट
3) एलेक्स कैरी
4) शॉन मार्श
5) ग्लैन मैक्सवैल
6) मार्कस स्टोइनिस
7) एश्टन एगर या मिशेल मार्श
8) जेम्स पैंटिंसन
9) जे. रिचर्डसन
10) रिले मेरेडिथ
11) एडम ज़म्पा

लिन और लायन को उन्होंने अतिरिक्त खिलाड़ियों में रखा है। वॉर्न की इस टीम से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया है। कुछ लोगों ने वॉर्न का समर्थन किया है तो कुछ ने आलोचना। वैसे वॉर्न ने अपनी बात रख दी है। लोगों और आलोचनाओं की कभी भी उन्होंने परवाह नहीं की है।

close whatsapp