दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई महान लेग स्पिनर शेन वार्न की नेटवर्थ पर डालिए एक नजर
4 मार्च को शेन वार्न का हार्ट अटैक पड़ने की वजह से निधन हो गया।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Mar 5, 2022 11:18 am

4 मार्च 2022 का दिन क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ी क्षति के तौर पर पहचाना जाएगा। जिसमें सर्वकालिक महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिन गेंदबाज शेन वार्न के निधन की खबर सुनने को मिली। 52 साल की उम्र में वार्न हार्ट अटैक की वजह से थाईलैंड में अपने विला पर मृत पाए गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे क्रिकेट जगत में एक शोक की लहर देखने को मिली।
मौजूदा समय में जहां पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी काफी सारे मीडिया और टेलीविजन पर लगातार दिखते रहते हैं उन सभी के लिए इस खबर को पचा पाना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद शेन वार्न ने ब्रॉडकास्टर की दुनिया में कदम रखने के साथ फैंस और क्रिकेट से लगातार जुड़े रहे।
वहीं नेटवर्थ के मामले में भी शेन वार्न बाकियों से काफी आगे ही दिखाई देते हैं। जिसमें सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के अनुसार शेन वार्न की कुल संपत्ति 50 मिलियन यूएस डॉलर के आसपास आंकी गई है। उनकी यह कमाई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के तौर पर और उसके बाद ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में आने के बाद कुल जोड़ी गई है। इसके अलावा वार्न कई ब्रांड के स्पोनसरशिप से भी जुड़े हुए थे।
भले ही शेन वार्न ने 1 दशक पहले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन इसके बावजूद वह कई सारे सेलेब्रिटी गेम्स का भी हिस्सा रहे हैं, जिसमें उनके साथ कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई दिए हैं।
अपने टेस्ट करियर का अंत दूसरे सर्वाधिक विकेट हासिल वाले खिलाड़ी के तौर पर किया
शेन वार्न के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 1992 में भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अनगिनत रिकॉर्ड अपने लेग स्पिन गेंदबाजी के जरिए बनाते चले गए।
जिसके बाद मेलबर्न में जन्म लेने वाले शेन वार्न ने जब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा तो उस समय उनके नाम पर कुल 708 विकेट दर्ज थे और वह श्रीलंकाई स्पिनर मुरलीधरन के बाद इस मामले में दूसरे स्थान पर थे जिन्होंने 800 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं।