LLC के दूसरे संस्करण में शेन वॉटसन और मैट प्रायर भी लेंगे हिस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

LLC के दूसरे संस्करण में शेन वॉटसन और मैट प्रायर भी लेंगे हिस्सा

अब खिलाड़ियों की सूची में कुछ और नाम भी शामिल हो चुके हैं। यह खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन, इंग्लैंड के रवि बोपारा, मैट प्रायर और क्रिस ट्रेमलेट हैं।

Shane Watson. (Photo Source: Twitter)
Shane Watson. (Photo Source: Twitter)

पिछले कुछ दिनों में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के दूसरे सीजन में तमाम क्रिकेटरों ने अपना नाम दर्ज किया है। अपने-अपने देशों के दिग्गज क्रिकेटर इस लीग में शामिल हो रहे हैं।

अभी कुछ ही दिन पहले भारत से वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने अपना नाम इस लीग में शामिल किया था। उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन, श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

अब खिलाड़ियों की सूची में कुछ और नाम भी शामिल हो चुके हैं। यह खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन, इंग्लैंड के रवि बोपारा, मैट प्रायर और क्रिस ट्रेमलेट। श्रीलंका के फरवीज माहरूफ, रोमेश कालूवितर्णा और उपुल चंदाना। पिछले हफ्ते ही ब्रेट ली, जोगिंदर शर्मा, प्रवीण तांबे, मोंटी पनेसर, नमन ओझा, स्टुअर्ट बिन्नी, असगर अफगान, लियाम प्लंकेट समेत कई खिलाड़ियों ने इस बात की पुष्टि की थी कि वो लोग इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में खेलेंगे।

रमन रहेजा ने सभी खिलाड़ियों का LLC में किया स्वागत

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीईओ और सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा कि, ‘हम सब काफी खुश हैं कि LLC के दूसरे सीजन में इतने सारे बेहतरीन और आक्रामक खिलाड़ी हमारे साथ जुड़ रहे हैं। हम इन सब खिलाड़ियों का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन सबको यहां काफी बढ़िया लगेगा।

साथ ही तमाम दर्शकों को भी इस टूर्नामेंट को देखने में काफी मजा आएगा। बता दें, इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तमाम पूर्व क्रिकेटरों ने भाग लिया था। इन सभी खिलाड़ियों को तीन टीमों में बांटा गया था। भारत, एशिया और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड। दुनिया भर के तमाम क्रिकेट दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था और उनको काफी मजा आया था। इस टूर्नामेंट का दूसरा सीजन सितंबर 20, 2022 से अक्टूबर 10, 2022 तक खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘तमाम दिग्गज खिलाड़ियों का मेला फिर से शुरू हो चुका है। दुनियाभर के तमाम बेहतरीन क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने समय में टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उम्मीद है इस टूर्नामेंट में भी वो वैसा ही प्रदर्शन करे। मैं इस सीजन के लिए बेहद उत्साहित हूं।

close whatsapp