वेंकटेश अय्यर का कैच देख जडेजा भी रह जाएंगे दंग, गेंद पकड़ने के लिए बने स्पाइडर मैन
KKR के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने शेयर की नई इंस्टा रील।
अद्यतन - मार्च 31, 2023 1:19 अपराह्न

IPL ने कई धाकड़ खिलाड़ी दिए हैं, जिसमें से एक नाम वेंकटेश अय्यर का भी है। अय्यर ने कुछ ही मैचों में ऐसा नाम कमाया कि, सीधे उनको टीम इंडिया में एंट्री मिल गई। वहीं अब IPL 2023 के लिए वेंकटेश कड़ी मेहनत करने में लगे हैं, इसी से जुड़ी एक रील वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की है।
KKR को बदलना पड़ा गया अपना कप्तान
दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर की टीम यानी की KKR को सीजन से पहले अपना कप्तान बदलना पड़ गया है, जिसका कारण था श्रेयस अय्यर को लगी चोट और इसी चोट के कारण अय्यर अभी लीग नहीं खेल पाएंगे। जिसे देखते हुए नीतिश राणा को टीम की कमान सौंपी गई है।
OMG! वेंकटेश अय्यर ने क्या कैच पकड़ा है यार
*KKR के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने शेयर की नई इंस्टा रील।
*इस इंस्टाग्राम रील में वेंकटेश कैच प्रैक्टिस करते हुए आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान अय्यर ने पकड़े कई कमाल के कैच, एक कैच उछल कर पकड़ा।
*IPL 2023 के लिए ये खिलाड़ी काफी ज्यादा फिट नजर आ रहा है।
वेंकटेश अय्यर के शानदार कैच का वीडियो आप भी देखो
फोटोशूट के दौरान खिलाड़ियों की मस्ती
इस खिलाड़ी का कैसा रहा टीम इंडिया का सफर?
वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया के लिए साल 2021 में टी-20 और साल 2022 में वनडे डेब्यू किया था, अय्यर ने अभी तक टीम इंडिया से 2 वनडे मैच और 9 टी-20 मैच खेले हैं। लेकिन वो ज्यादा समय तक टीम में बने नहीं रह पाए, साथ इस ऑलराउंडर खिलाड़ी का साल 2022 का आईपीएल कुछ खास नहीं गया था और फिर वो घरेलू टूर्नामेंट में चोटिल भी हो गए थे।