गोल्डन आर्म कहे जाने वाले शार्दुल ठाकुर को टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बता रहे हैं रॉबिन उथप्पा - क्रिकट्रैकर हिंदी

गोल्डन आर्म कहे जाने वाले शार्दुल ठाकुर को टीम इंडिया की कमजोर कड़ी बता रहे हैं रॉबिन उथप्पा

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं शार्दुल ठाकुर।

infoRobin Uthappa and Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)
Robin Uthappa and Shardul Thakur (Photo Source: Twitter)

आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शार्दुल ठाकुर के चयन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटर इसको लेकर अपनी राय दे चुके हैं और इसी कड़ी में अब रॉबिन उथप्पा ने भी अपनी राय साझा की है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप विनर ने कहा कि शार्दुल में विकेट लेने की क्षमता है और उन्हें एक उच्च श्रेणी का गेंदबाज कहा जाता है, लेकिन वह इस दौरान काफी ज्यादा रन भी लुटाते हैं।

आपको बता दें कि शार्दुल हाल के दिनों में नियमित रूप से टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। टीम मैनेजमेंट ने हाल ही में संपन्न एशिया कप में प्लेइंग XI में मोहम्मद शमी से पहले उन्हें प्राथमिकता दी थी। चूंकि वो गेंद के साथ साथ बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं इसलिए उन्हें टीम में पहले जगह दी गई। आगामी वनडे वर्ल्ड कप में, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम शायद आगे भी ऐसा करते हुए दिखेगी। हालांकि, रॉबिन उथप्पा वनडे क्रिकेट में शार्दुल की इकॉनमी को लेकर काफी चिंतित हैं।

शार्दुल ठाकुर को लेकर रॉबिन उथप्पा ने दिया बड़ा बयान

रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, “शार्दुल ठाकुर टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय हो सकते हैं। हां, वह विकेट लेते हैं  और एक हाई क्वालिटी वाला गेंदबाज है, लेकिन वह बहुत सारे रन लुटाता है। वह बहुत महंगा हो सकता है. यह ऐसी चीज है जिस पर उसे ध्यान देना होगा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमेशा विकेट लेते हैं, लेकिन जब वह विकेट नहीं लेते हैं तो थोड़े महंगे साबित होते हैं। सीएसके में हम उन्हें प्यार से गोल्डन आर्म कहते थे। मुझे यकीन है कि उनकी भूमिका भारतीय टीम के लिए बहुत समान होगी।”

आपको बता दें कि, चोटिल अक्षर पटेल की जगह रविचंद्रन अश्विन को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया गया है। इसी बीच फैंस ने उम्मीद जताई है कि यह क्रिकेटर टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाएगा। उनके पास काफी अनुभव है और वह इस समय अच्छी लय में हैं। इस बीच उथप्पा ने अश्विन की जमकर तारीफ की है और उम्मीद जताई कि वह विश्व कप में खतरनाक साबित होंगे।

उथप्पा ने कहा कि, “ऐसा निश्चित रूप से लग रहा था कि अगर अक्षर पटेल बाहर होंगे तो उनकी जगह अश्विन को शामिल किया जाएगा। उनके पास जितना अनुभव है उसको देखते हुए वह एक बहुत ही खतरनाक गेंदबाज होंगे। उन्हें बाहर से मौका मिला और वह एक हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं जो ऐसी परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अश्विन ने शानदार प्रदर्शन किया है।”

यह भी पढ़ें: पढ़िए आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें क्रिकेट जगत से 

close whatsapp