शार्दुल ठाकुर की हुई घर वापसी, आगामी IPL संस्करण में CSK की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

शार्दुल ठाकुर की हुई घर वापसी, आगामी IPL संस्करण में CSK की ओर से खेलते हुए आएंगे नजर

शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने स्क्वॉड में शामिल करना चाहते थे लेकिन अंत में जीत CSK की हुई।

Shardul Thakur. (Photo Source: Twitter)
Shardul Thakur. (Photo Source: Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का ऑक्शन दुबई में हो रहा है। अभी तक कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जा चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस समय चल रहे ऑक्शन में शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में फिर से शामिल किया है। बता दें, शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

शार्दुल ठाकुर काफी समय तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग ले चुके हैं। यही नहीं ठाकुर ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले संस्करण में शार्दुल ठाकुर कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अच्छी गेंदबाजी और जबर्दस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे और यही वजह है कि टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

शार्दुल ठाकुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में अहम योगदान देकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने स्क्वॉड में शामिल करना चाहते थे लेकिन अंत में जीत CSK की हुई।

शार्दुल ठाकुर की हुई CSK टीम में वापसी

शार्दुल ठाकुर ने काफी समय से टी20 क्रिकेट नहीं खेला हुआ है लेकिन उनके पास काफी अनुभव है और आगामी संस्करण में भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा सकती है। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के तमाम फैंस इस बार से काफी खुश होंगे कि शार्दुल ठाकुर एक बार फिर से इस फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले संस्करण को अपने नाम किया था और टीम इस बार पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। उन्होंने न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र को भी टीम में शामिल किया है। अब देखना यह है कि आगामी संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स कैसा प्रदर्शन करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?