रवि शास्त्री को अचानक दिनेश कार्तिक बेस्ट खिलाड़ी लगने लगे!
दिनेश कार्तिक काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं- शास्त्री।
अद्यतन - जून 5, 2022 11:23 पूर्वाह्न

कुछ समय पहले ही अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जहां इस टीम में काफी समय बाद दिनेश कार्तिक की वापसी हुई थी और अब उनकी वापसी के बाद हर कोई उन्हें बेस्ट खिलाड़ी बता रहा है।
IPL ने बनाई दिनेश कार्तिक की राह आसान
इस बार के IPL में दिनेश कार्तिक RCB टीम का हिस्सा थे, भले ही फाफ की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ ना खेल पाई हो लेकिन कार्तिक ने कमाल कर दिया। कई मुकाबलों में कार्तिक ने कम गेंदों पर ताबड़तोड़ रन बनाए और खुद को साबित किया, जिसके बाद उनका टीम इंडिया में चयन हुआ।
रवि शास्त्री को सबसे अच्छे खिलाड़ी लगने लगे हैं दिनेश कार्तिक
*दिनेश कार्तिक काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं- शास्त्री।
*अफ्रीका के खिलाफ कार्तिक मौके को भुना सकते हैं- रवि।
* शास्त्री बोले- कार्तिक का अच्छा खेल उनकी टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकता है।
*धोनी जैसे खिलाड़ी की टीम इंडिया को जरूरत है- शास्त्री।
अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
कब से शुरू होगी सीरीज?
साउथ अफ्रीका भारत दौरे पर 5 टी-20 मैच खेलेगी, जिनका आयोजन 5 अलग-अलग शहरों में होगा और इस सीरीज की शुरूआत 9 जून से होने जा रही है जिसका पहला मैच दिल्ली में होगा।
टीम इंडिया में वापसी करने के बाद भावुक हो गए थे दिनेश कार्तिक
If you believe yourself, everything will fall into place! ✨
Thank you for all the support and belief…the hard work continues… pic.twitter.com/YlnaH9YHW1— DK (@DineshKarthik) May 22, 2022
उमरान मलिक का सपना भी हुआ पुरा
वहीं इस सीरीज के लिए उमरान मलिक का भी टीम इंडिया में चयन हुआ है, जिनका IPL 2022 काफी शानदार गया था।