भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर को लेकर शॉन पोलाक और दिनेश कार्तिक हुए आमने-सामने - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर को लेकर शॉन पोलाक और दिनेश कार्तिक हुए आमने-सामने

शॉन पोलाक और दिनेश कार्तिक भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की पसंद पर सहमत हैं।

Dinesh Karthik and Shaun Pollock. (Photo source: Instagram and Getty Images)
Dinesh Karthik and Shaun Pollock. (Photo source: Instagram and Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलाक और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 9 फरवरी को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे से पहले एक दिलचस्प बातचीत के दौरान टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर के लिए अपनी-अपनी पसंद बताई।

वनडे क्रिकेट में भारत के महानतम बल्लेबाजों को चुनने में पहले ही कोई संदेह नहीं था, लेकिन शॉन पोलाक और दिनेश कार्तिक दोनों सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की पसंद पर भी सहमत हुए हैं।

एक फैन के पूछे जाने पर दिनेश कार्तिक ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में भारत के दो महानतम बल्लेबाजों के रूप में चुना, वहीं कपिल देव को इस प्रारूप में भारत के सबसे महान ऑलराउंडर के रूप में बताया हैं। उन्होंने कहा जहीर खान और हरभजन सिंह भी भारत के महान गेंदबाजों की रेस में हैं, लेकिन अंततः उन्होंने अनिल कुंबले को सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज चुना हैं।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं सबकी पसंद

दिनेश कार्तिक ने Cricbuzz से बातचीत के दौरान कहा, वनडे क्रिकेट में भारत के महान बल्लेबाज के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच एक करीबी जंग होगी। दोनों में से किसी एक को चुनना कठिन फैसला है, इसलिए उन्होंने दोनों को चुना हैं। उन्होंने कहा जब महान गेंदबाज की बात आती हैं तो अनिल कुंबले का नाम तुरंत दिमाग में आता है, वहीं कपिल देव वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे महान ऑलराउंडर हैं, जिसका सबूत उनकी शानदार कप्तानी और भारत को पहला 1983 विश्व कप जीताना है।

इसी बीच, शॉन पोलाक ने दिनेश कार्तिक की पसंद का जवाब देते हुए पूछा जवागल श्रीनाथ के बारे में आपकी क्या राय है? दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर ने जवागल श्रीनाथ को भारत के महानतम वनडे गेंदबाजों की सूची में शामिल किया है। उन्होंने कहा जहीर खान भी शानदार थे।

शॉन पोलाक ने कहा जवागल श्रीनाथ उनके समय में शानदार थे, वह तेज पिचों पर गेंदबाजी करते थे, लेकिन अंत में अनिल कुंबले को ही भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में चुना। उन्होंने कहा भारत के सबसे महान ऑलराउंडर के रूप में वह दिनेश कार्तिक की पसंद कपिल देव से सहमत हैं। लेकिन शॉन पोलाक के अनुसार सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के साथ-साथ वीरेंद्र सहवाग भी भारत के महान वनडे बल्लेबाजों की श्रेणी में आते हैं।

close whatsapp